लाइव न्यूज़ :

पूर्वोत्तर के उग्रवादी समूह बांग्लादेश में रह रहे हैं, लेकिन वहां से संचालित नहीं हो रहे : बीएसएफ

By भाषा | Updated: November 30, 2021 18:34 IST

Open in App

शिलांग,30 नवंबर पूर्वोत्तर क्षेत्र के उग्रवादी समूह अब भी बांग्लादेश के इलाकों में घूम रहे हैं, लेकिन उस देश से सीधे तौर पर संचालित नहीं हो रहे हैं। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बीएसएफ मेघालय फ्रंटियर, प्रिंसिपल स्टाफ ऑफिसर डी. हॉकिप ने शिलांग में कहा कि उन समूहों के वहां शिविर नहीं हैं और उनके सदस्य या तो अपने रिश्तेदारों के यहां रह रहे हैं या उन्हें उनसे सहानुभूति रखने वालों ने पनाह दे रखी है।

उप महानिरीक्षक रैंक के अधिकारी हॉकिप ने कहा, ‘‘प्राप्त जानकारी से पता चलता है कि भारतीय उग्रवादी समूह अब भी बांग्लादेश के चटगांव हिल इलाके में और मेघालय की सीमा से लगे क्षेत्रों में घूम रहे हैं। हालांकि, वे सीधे तौर पर वहां से संचालित नहीं हो रहे हैं। ’’

इन समूहों में नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (एनएलएफटी), हनीवट्रेप नेशनल लिबरेशन काउंसिल (एचएनएलसी) और उल्फा के डी. राजखोवा नीत समूह का शेष हिस्सा शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह