लाइव न्यूज़ :

पूर्वोत्तर में भारत की रोमांच पर्यटन राजधानी बनने की क्षमता : एटीओएआई

By भाषा | Updated: November 29, 2021 11:47 IST

Open in App

कोहिमा, 29 नव‍ंबर एडवेंचर एंड टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एटीओएआई) के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र में देश की रोमांच पर्यटन राजधानी बनने की क्षमता है।

रविवार को नगा धरोहर गांव किसामा में पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए 9वें अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मेला के दूसरे दिन "राफ्टिंग, पर्वतारोहण और सड़क यात्रा" पर पैनल चर्चा में एटीओएआई के मानद सचिव विनायक कौल ने कहा कि रोमांच पर्यटन देश में पर्यटन का भविष्य है।

उन्होंने लोगों से पहले अपना देश पूरा घूमने और फिर दूसरी जगहों पर जाने का आह्वान करते हुए कहा कि आर्थिक रूप से भी यह फायदेमंद है क्योंकि आखिरी छोर तक ऐसे पर्यटन में आनंद आता है।

नगालैंड के मुख्यमंत्री के सलाहकार अबू मेथा ने आठ पूर्वोत्तर राज्यों को वैश्विक पर्यटन स्थल बनाने के लिए इन क्षेत्रों के विकास के संयुक्त प्रयास की आवश्यकता पर बल दिया।

"पूर्वोत्तर क्षेत्र में पर्यटन के लिए मेलों और त्योहारों की संभावना" पर उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में पर्यटन उद्योग को आगे बढ़ाने के लिए एक संयुक्त प्रयास की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पर्यटन सकारात्मक आर्थिक प्रभाव लाएगा और रोजगार सृजन करेगा, जिससे इस क्षेत्र को राष्ट्र निर्माण प्रक्रिया में अपना योगदान बढ़ाने में मदद मिलेगी।

इंडिया ट्रेल्स के निदेशक एवं नगालैंड टूरिज्म एसोसिएशन के अध्यक्ष डेविड अंगामी ने कहा कि बेहतर अवसर पैदा करने के लिए नगालैंड को पर्यटन नीति में सुधार करने की जरूरत है।

पूर्वोत्तर महोत्सव के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्यामकनु महंत ने दावा किया कि हॉर्नबिल महोत्सव भारत का सबसे बड़ा त्योहार है। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर व्यस्त, मेहनती पेशेवरों के लिए, विशेष रूप से जागरूक पर्यटकों के लिए सबसे आदर्श गंतव्य के रूप में उभरेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos