पूर्वोत्तर के पास जैविक उत्पाद, अक्षय ऊर्जा का गढ़ बनने की क्षमता: असम के राज्यपाल

By भाषा | Updated: December 21, 2021 22:06 IST2021-12-21T22:06:07+5:302021-12-21T22:06:07+5:30

Northeast has potential to become a stronghold of organic products, renewable energy: Assam Governor | पूर्वोत्तर के पास जैविक उत्पाद, अक्षय ऊर्जा का गढ़ बनने की क्षमता: असम के राज्यपाल

पूर्वोत्तर के पास जैविक उत्पाद, अक्षय ऊर्जा का गढ़ बनने की क्षमता: असम के राज्यपाल

गुवाहाटी, 21 दिसंबर असम के राज्यपाल जगदीश मुखी ने मंगलवार को कहा कि देश के पूर्वोत्तर भाग के पास भविष्य में जैविक उत्पाद, अक्षय ऊर्जा और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन का गढ़ बनने की क्षमता है। साथ ही कहा कि ये क्षेत्र देश में आसियान देशों को आकर्षित करने का द्वार भी साबित हो सकता है।

दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्रों का संगठन (आसियान) एक क्षेत्रीय समूह है जो अपने दस सदस्यों - ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमा, फिलीपीन, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम- के बीच आर्थिक, राजनीतिक और सुरक्षा सहयोग को बढ़ावा देता है।

राज्यपाल ने यहां कॉटन विश्वविद्यालय में ''विज्ञान और प्रौद्योगिकी हस्तक्षेप के माध्यम से आत्मनिर्भर पूर्वोत्तर'' विषय पर आयोजित एक सम्मेलन में कहा कि पिछले सात वर्षों में केंद्र सरकार तेज गति से पूर्वोत्तर के बुनियादी ढांचे और आर्थिक विकास को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Northeast has potential to become a stronghold of organic products, renewable energy: Assam Governor

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे