लाइव न्यूज़ :

सिलचर में 16 नवंबर से होगा पूर्वोत्तर हरित सम्मेलन

By भाषा | Updated: November 6, 2021 18:41 IST

Open in App

सिलचर, छह नवंबर असम के सिलचर में 16 नवंबर से तीन दिवसीय गोलमेज हरित सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है जिसमें क्षेत्र के वन मंत्री हिस्सा लेंगे । इस सम्मेलन के एजेंडे में पूर्वोत्तर और इसके निकटवर्ती जैव विविधता क्षेत्रों के लिए सतत विकास तथा संरक्षण रणनीतियों के अलावा हरित कला और हरित संगीत कार्यक्रम शामिल हैं।

इस सम्मेलन के छठे संस्करण में ‘‘कोविड के बाद हरियाली: क्षेत्रीय सहयोग, नवाचार और उद्यमिता’’ पर ध्यान केंद्रित किया जायेगा ।

केंद्रीय पर्यावरण राज्य मंत्री अश्विनी चौबे के इस सम्मेलन में भाग लेने की उम्मीद है, जहां बांग्लादेश, भूटान और म्यांमार के प्रतिनिधि भी विभिन्न मुद्दों पर विचार-मंथन करेंगे।

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण (यूएनईपी) के समर्थन से विबग्योर एनई फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में पूर्वोत्तर क्षेत्र के टिकाऊ उत्पादों को प्रदर्शित करने वाले कई स्टॉल इसका हिस्सा होंगे।

इस आयोजन के लिए, तेजी से घट रहे संसाधनों के बारे में जनता के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए आठ नवंबर को एक ग्रीन साइक्लोथॉन का आयोजन किया जा रहा है।

भारतीय वन सेवा के पूर्व अधिकारी तथा इस सम्मेलन के परामर्श बोर्ड के सदस्य सी पी मारक ने बताया, ‘‘वन मंत्रियों की गोलमेज बैठक का एजेंडा मुख्य रूप से आम चिंताओं के मामलों पर ध्यान केंद्रित करना होगा - जिसमें जलवायु परिवर्तन, पशु प्रवास, वन उपज की आवाजाही, अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन, वन और वन्यजीव अपराध समेत अन्य मुद्दे शामिल हैं ।’’

मारक के अनुसार गोलमेज के अंत में सिलचर घोषणापत्र का अनावरण किया जा सकता है, जो उठाए गए मुद्दों पर आम सहमति के आधार पर होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब