लाइव न्यूज़ :

उत्तर पश्चिम रेलवे की डॉक्टर ने हवाई यात्रा के दौरान प्रसव कराया

By भाषा | Updated: March 17, 2021 19:38 IST

Open in App

जयपुर, 17 मार्च बेंगलुरू से जयपुर आ रही उड़ान में बुधवार सुबह एक महिला ने रेलवे की एक डॉक्टर की मदद से एक बच्ची को जन्म दिया।

उड़ान में मौजूद उत्तर पश्चिम रेलवे में कार्यरत महिला चिकित्सक ने विमान के चालक दल के सदस्यों की मदद से महिला का सफल प्रसव करवाया।

उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता ने एक बयान में बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे में कार्यरत डॉ सुबहाना नजीर ने बेंगलुरू से जयपुर आ रहे विमान में महिला को प्रसव कराया।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी गौरव गौड़ ने बताया कि डॉ. नजीर भारतीय रेलवे स्वास्थ्य सेवा-2019 बैच की अधिकारी हैं और जयपुर मण्डल के सीकर स्वास्थ्य इकाई में पदस्थ हैं।

गौड़ ने बताया कि बुधवार को अपने घर से लौटते हुए बेंगलूरू से जयपुर के लिए हवाई यात्रा के दौरान उद्घोषणा हुई कि महिला को प्रसव पीड़ा हो रही है जिस के लिए डॉक्टर की आवश्यकता है। उसी विमान में यात्रा कर रही डॉ. नजीर यह जानकर तुरन्त आगे आईं और विमान में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं के साथ महिला का सफलतापूर्वक प्रसव कराया। महिला ने एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया है।

उन्होंने बताया कि डॉ. नजीर द्वारा नवजात शिशु की चिकित्सीय देखभाल भी की गई। हवाई यात्रा के विराम पर मां तथा शिशु को अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों स्वस्थ हैं।

शिशु के जन्म में मदद करने के लिए डॉ. नजीर को एयरलाइन प्रबन्धन ने ‘औंरेज कार्ड’ देकर सम्मानित किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह