लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: नॉर्थ वेस्ट दिल्ली की DSP विजयंता आर्य बोलीं- बच्चे पूछते हैं कि पापा को कोरोना हुआ है क्या?

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 14, 2020 20:48 IST

नॉर्थ वेस्ट दिल्ली की डीएसपी विजयंता आर्य ने हाल ही में बताया कि उनके पति और साउथ वेस्ट दिल्ली डीएसपी देवेंद्र आर्य अपने स्टाफ के एक व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से होम क्वारंटाइन कर रहे हैं। ऐसे में पापा को ऐसा करते देख उनके बच्चे पूछ रहे हैं कि क्या पापा को कोरोना हुआ है?

Open in App
ठळक मुद्देपति और साउथ वेस्ट दिल्ली डीएसपी देवेंद्र आर्य घर पर क्वारंटाइन कर रहे हैं। डीएसपी विजयंता आर्य के पति अपने स्टाफ के एक व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से होम क्वारंटाइन हैं।

नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) ने पूरे देश को अपनी चपेट में लिया है, जिसकी वजह से सभी राज्यों की स्थिति बेहद गंभीर है। ऐसे में नॉर्थ वेस्ट दिल्ली की डीएसपी विजयंता आर्य ने बताया कि कैसे उनके पति और साउथ वेस्ट दिल्ली डीएसपी देवेंद्र आर्य घर पर क्वारंटाइन कर रहे हैं। 

डीएसपी विजयंता आर्य ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा, 'मेरे पति अपने स्टाफ के एक व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से होम क्वारंटाइन हैं। वो घर के ऐसे हिस्से में क्वारंटाइन हैं, जहां बच्चे उनके पास न जा सकें। बच्चे छोटे हैं पूछते रहते हैं-पापा को कोरोना हुआ है क्या?' 

आपको बता दें कि इस समय देश की राजधानी दिल्ली के हाल भी कोरोना की वजह से काफी ख़राब हैं। दिल्ली में अब तक कुल 1510 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 28 लोगों की मौत हो चुकी है। 

कोविड-19 (COVID-19) के कारण देश की स्थिति बेहद गंभीर है। अब तक देश में कुल 10,363 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से कुल 339 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्लीसीओवीआईडी-19 इंडियादिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल