लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में उत्तर भारत के सबसे बडे पामेटम का उद्घाटन

By भाषा | Updated: September 26, 2021 22:53 IST

Open in App

देहरादून, 26 सितंबर हल्द्वानी में रविवार को उत्तराखंड के पहले और उत्तर भारत के सबसे बडे़ पामेटम (पेड़ की किस्म 'पाम' उगाने का स्थान) का उद्घाटन किया गया।

मुख्य वन संरक्षक संजीव चतुर्वेदी ने बताया कि उत्तराखंड वन विभाग की शोध शाखा द्वारा केंद्र सरकार की कैम्पा योजना के तहत विकसित यह पामेटम तीन एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में फैला हुआ है और यहां पाम की 100 प्रजातियां हैं। इनमें से 20 प्रजातियां विलुप्त होने की कगार पर या खतरे में पहुंच चुकी श्रेणी में आती हैं।

पामेटम में मौजूद ताकील पाम उत्तराखंड में पाई जाने वाली स्थानीय प्रजाति है। चतुर्वेदी ने बताया कि यह पाम की एकमात्र ऐसी प्रजाति है जो शून्य से नीचे तापमान में भी जीवित रह सकती है और उत्तराखंड जैवविविधता बोर्ड ने इसे खतरे की स्थिति में पहुंच चुकी प्रजाति घोषित किया हुआ है।

उन्होंने बताया कि इस पामेटम को तीन साल में करीब 16 लाख रुपये की लागत से विकसित किया गया है। इस पामेटम को स्थापित करने का मुख्य उद्देश्य विभिन्न पाम प्रजातियों के संरक्षण को बढ़ावा देना, इनके बारे में और अनुसंधान करना तथा इनके महत्व और पारिस्थितिकीय भूमिका के बारे में जागरूकता फैलाना है।

चतुर्वेदी ने बताया कि पाम वृक्षों से कई तरह के खाद्य पदार्थ जैसे नारियल, खजूर, सुपारी और पाम तेल प्राप्त होते हैं। इसके अलावा, घर के भीतर और बाहर सजावट में भी इनका खास महत्व है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो