लाइव न्यूज़ :

उत्तर भारतीयों के संगठनों की लोगों से छठ पूजा घर पर मनाने की अपील

By भाषा | Updated: November 17, 2020 20:53 IST

Open in App

अहमदाबाद, 17 नवंबर गुजरात के अहमदाबाद एवं सूरत में रहने वाले उत्तर भारतीयों के संगठनों ने मंगलवार को लोगों से अपील की कि वे कोरोना वायरस महामारी के दृष्टिगत नदियों अथवा जलाशयों के किनारे छठ पूजा नहीं मनायें।

इन संगठनों ने लोगों से कहा है कि वे छठ पूजा अपने घर पर ही मनायें। इस साल छठ पूजा 20 और 21 नवंबर को आयोजित की जायेगी। इस पर्व पर श्रद्धालु भगवान सूर्य को अर्घ्य देते हैं और प्रार्थना करते हैं।

स्थानीय ‘छठ महापर्व आयोजन समिति’ के ट्रस्टी ललित झा ने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर अहमदाबाद में रहने वाले उत्तर भारत के लोगों से अपील की गयी है कि वे छठ पर्व के लिए साबरमती नदी अथवा अन्य कहीं जाकर पूजा अर्चना नहीं करें। उनसे कहा गया है कि वे अपने घरों में ही इसका आयोजन करें।’’

झा ने कहा कि छठ पूजा आयोजन पर लोगों की भीड़ एकत्रित होना कोविड-19 के लिहाज से खतरनाक हो सकता है क्योंकि इस महापर्व के दौरान नदी किनारों पर हर साल करीब एक लाख लोग एकत्रित होते हैं।

सूरत में भी छठ पूजा के आयोजकों ने लोगों से इसी तरह की अपील की है। सूरत में तापी नदी के किनारे और अन्य स्थानों पर भी इस महापर्व का आयोजन किया जाता है।

आयोजकों ने तापी नदी के पास के क्षेत्रों के साथ ही विभिन्न स्थानों पर पोस्टर लगाये हैं और श्रद्धालुओं को सूचित किया है कि इस बार छठ पूजा का अयोजन ​नहीं किया जायेगा।

अहमदाबाद में करीब दस लाख उत्तर भारतीय रहते हैं जबकि सूरत में इनकी संख्या आठ लाख के करीब है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा