लाइव न्यूज़ :

उत्तर भारत को लू से राहत नहीं, उत्तर प्रदेश-राजस्थान में पारा 47 डिग्री सेल्सियस के करीब

By भाषा | Updated: June 6, 2019 04:37 IST

उत्तर भारत में भीषण लू का प्रकोप बुधवार को भी जारी रहा। राजस्थान और उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर पारा 47 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान और उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर पारा 47 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।राजस्थान में, बुधवार को चुरू लगातार सबसे गर्म स्थान रहा।

उत्तर भारत में भीषण लू का प्रकोप बुधवार को भी जारी रहा। राजस्थान और उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर पारा 47 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इन क्षेत्रों में कुछ जगह हल्की फुल्की बारिश हुई, लेकिन इससे तापमान पर कोई असर नहीं पड़ा। दिल्ली में भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। यहां कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से दो डिग्री ऊपर है। वहीं, न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा। आया नगर और पालम स्थित मौसम केंद्रों में अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजस्थान में, बुधवार को चुरू लगातार सबसे गर्म स्थान रहा। राज्य में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश के बावजूद यहां अधिकतम तापमान 47.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य हिस्सों में, कोटा में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस, गंगानगर में 46.8 डिग्री, बीकानेर में 46 डिग्री, जैसलमेर में 45.1 डिग्री, अजमेर में 44.5 डिग्री और जयपुर में अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने राज्य के पूर्वी हिस्से में कुछ स्थानों पर धूल भरी आंधी चलने की संभावना जताई है।

उत्तर प्रदेश में , बांदा में सबसे ज्यादा पारा दर्ज किया गया। यहां अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस ऊपर है। झांसी में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस पर रहा। वहीं , आगरा में अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस, प्रयागराज में 44.7 डिग्री सेल्सियस जबकि इटावा में पारा बढ़कर 44.8 डिग्री सेल्सियस पर रहा। मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग - अलग स्थानों पर धूल भरी हवाओं और आंधी की चेतावनी भी जारी की है। हरियाणा में नारनौल में सबसे अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। नारनौल में अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ऊपर है।

हिसार में अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस, भिवानी में 44.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। पंजाब में लुधियाना में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ऊपर 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटियाला में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा। विभाग ने शुक्रवार तक दोनों राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

वहीं, हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर बारिश के बावजूद राज्य में बुधवार को तापमान में कुछ वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग ने कहा कि मंगलवार शाम से चंबा में 13 मिलीमीटर जबकि कल्पा में 0.4 मिमी बारिश हुई। उन्होंने बताया कि हिमाचल में सबसे ज्यादा तापमान ऊना में 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि सबसे कम तापमान केलॉन्ग में 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बुधवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके बाद हमीरपुर (40.3 डिग्री), कांगड़ा (39.6 डिग्री), सुंदरनगर (39.7 डिग्री) और मंडी में 36.2 डिग्री डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। जम्मू में लू का प्रकोप बरकरार रहा। यहां अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

टॅग्स :मौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

कारोबार5 से 6 इंच ताजा बर्फ?, गुलमर्ग में बर्फबारी जारी, पर्यटक खुश और किसान खुशहाल?, ढलान, सड़क और छतों पर बर्फ की चादर

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए