उत्तर भारत सर्दी की चपेट में, दिल्ली में टूटे रिकॉर्ड, 1997 के बाद सबसे ठंडा दिन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 25, 2019 19:25 IST2019-12-25T19:25:33+5:302019-12-25T19:25:33+5:30

श्रीनगर में इस मौसम की सबसे सर्द रात दर्ज की गई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अधिकारी के अनुसार समूचे कश्मीर और लदाख में बुधवार को न्यूनतम तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे दर्ज किया गया। हालांकि आसमान साफ रहा।

North India in the grip of winter, broken record in Delhi, coldest day after 1997 | उत्तर भारत सर्दी की चपेट में, दिल्ली में टूटे रिकॉर्ड, 1997 के बाद सबसे ठंडा दिन

विभाग ने यह भी कहा कि दिल्ली ने दिसंबर 1997 में भीषण ठंड वाले 17 दिन देखे थे, इस बार लगातार भीषण ठंड वाले 10 दिन दर्ज किए गए हैं।

Highlightsकश्मीर में बुधवार को भी ठंड का प्रकोप जारी रहा और घाटी में तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया।राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को भी भीषण ठंड का दौर जारी है। सुबह का तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कश्मीर समेत समूचा उत्तर भारत जबरदस्त सर्दी की चपेट में है। कश्मीर में बुधवार को भी ठंड का प्रकोप जारी रहा और घाटी में तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया।

श्रीनगर में इस मौसम की सबसे सर्द रात दर्ज की गई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अधिकारी के अनुसार समूचे कश्मीर और लदाख में बुधवार को न्यूनतम तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे दर्ज किया गया। हालांकि आसमान साफ रहा।

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को भी भीषण ठंड का दौर जारी है। सुबह का तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार, शहर में 1997 के बाद से अब तक दिसंबर के महीने में सबसे लंबी अवधि वाले और बेहद ठंडे दिन रिकॉर्ड किए गए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा, ‘दिल्ली में 1997 के बाद से दिसंबर महीने में इतने लंबे अंतराल तक बेहद ठंडे दिन दर्ज किए गए हैं।’

विभाग ने यह भी कहा कि दिल्ली ने दिसंबर 1997 में भीषण ठंड वाले 17 दिन देखे थे, इस बार लगातार भीषण ठंड वाले 10 दिन दर्ज किए गए हैं। आईएमडी ने आगे कहा कि इससे पहले, दिसंबर 2014 में, दिल्ली में लगातार आठ दिनों तक भीषण ठंड जारी रही थी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि बुधवार को ठंड बनी रहेगी और बाद में दिन में और ज्यादा ठंड बढ़ने से स्थिति और बिगड़ेगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि पड़ोसी नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम भी कड़ाके की शीतलहर की चपेट में हैं।

मौसम कार्यालय ने कहा कि शहर में 28 दिसंबर शीत लहर जारी रहेगी। साथ ही रात और सुबह के समय घना कोहरा रहेगा। राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी के तहत दर्ज की गई। केंद्र द्वारा संचालित वायु गुणवत्ता एवं मौसम अनुमान प्रणाली (सफर) के अनुसार, बुधवार सुबह दिल्ली का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 369 पर दर्ज किया गया।

कश्मीर घाटी में ठंड का प्रकोप जारी, श्रीनगर में इस मौसम की सबसे ठंडी रात

अधिकारी ने कहा कि श्रीनगर में इस मौसम की अब तक की सबसे सर्द रात दर्ज की गई। यहां कल न्यूनतम तापमान शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। भीषण ठंड के कारण कई स्थानों पर जल आपूर्ति लाइनें जम गईं। अधिकारी ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के स्की रिसोर्ट गुलमर्ग में पिछली रात पारा शून्य से नौ डिग्री सेल्शियस नीचे दर्ज किया गया।

इससे पिछली रात पारा शून्य से 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दक्षिणी कश्मीर स्थित पहलगाम रिसोर्ट में रात का तापमान शून्य से 11.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। अधिकारी के अनुसार दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित पहलगाम घाटी में सबसे सर्द स्थान रहा।

पहलगाम वार्षिक अमरनाथ यात्रा का आधार शिविर है। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह कस्बे में तापमान शून्य से 17.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आगामी सप्ताह के लिए मौसम के सूखे रहने का अनुमान लगाया है। इस समय कश्मीर चिल्ले-कलां की गिरफ्त में है। चिल्ले-कलां ठंड के मौसम में चालीस दिन का वक्त होता है जब भीषण ठंड पड़ती है। इस दौरान बर्फबारी की सबसे ज्यादा संभावना होती है। चिल्ले-कलां 21 दिसंबर को शुरू हुआ और 31 जनवरी को खत्म होगा लेकिन शीतलहर उसके बाद भी जारी रहेगी।

Web Title: North India in the grip of winter, broken record in Delhi, coldest day after 1997

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे