लाइव न्यूज़ :

शीतलहर की चपेट में समूचा उत्तर भारत, कश्मीर में भीषण ठंड का 'चिल्लई कलां' शुरू

By भाषा | Updated: December 22, 2018 05:38 IST

देश की राजधानी में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया जबकि कश्मीर में 40 दिन का भीषण ठंड का मौसम ‘चिल्लईं कलां’ शुरू हो गया है।

Open in App

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर: दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में है। देश की राजधानी में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया जबकि कश्मीर में 40 दिन का भीषण ठंड का मौसम ‘चिल्लईं कलां’ शुरू हो गया है। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान थोड़ी वृद्धि के साथ 4.7 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले बृहस्पतिवार चार डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ इस मौसम का सबसे सर्द दिन रहा।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से तीन डिग्री कम रहा और सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 89 फीसदी दर्ज किया गया। कश्मीर में स्थानीय भाषा में ‘‘चिल्लई कलां’’ कहलाने वाली, 40 दिन की सर्वाधिक भीषण ठंड शुक्रवार को शुष्क मौसम के साथ शुरू हो गयी। घाटी एवं लद्दाख क्षेत्र में शीतलहर का प्रकोप जारी है क्योंकि राज्य में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे बना हुआ है।

मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने यहां बताया कि ‘चिल्लई कलां’ के दौरान सबसे भीषण ठंड पड़ती है। इस दौरान निरंतर बर्फबारी होती है और अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट आती है। शुक्रवार से चिल्लईं कलां की शुरुआत हो गयी। ‘चिल्लईं कलां’ की अवधि 31 जनवरी को खत्म होगी। लेकिन इसके बाद भी कश्मीर में शीतलहर जारी रहती है। 

अधिकारियों ने बताया कि समूचे कश्मीर में मौसम शुष्क बना हुआ है जबकि अधिकतम स्थानों पर रात के तापमान में जमाव बिंदू से नीचे कई डिग्री की गिरावट आयी है। उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर एकमात्र ऐसा स्थान रहा जहां बृहस्पतिवार की रात तापमान में वृद्धि देखी गयी। शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो एक रात पहले शून्य से नीचे 4.9 डिग्री रहा।

पंजाब और हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है। शुक्रवार को दोनों राज्यों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। पंजाब का आदमपुर दोनों राज्यों में सबसे ठंडा इलाका रहा जहां न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। 

मौसम विभाग के मुताबिक फरीदाबाद और बठिंडा में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। फरीदाबाद में जहां न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है वहीं बठिंडा का तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा में नारनौल सबसे ठंडा इलाका रहा जहां तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

टॅग्स :विंटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

ज़रा हटकेग्लोबल वार्मिंग और कम बर्फबारी का नतीजा?, सर्दियों में खुला रहा जोजिला दर्रा?

भारतJammu-Kashmir: बर्फबारी और बारिश से कश्मीर के वेटलैंड्स फिर से जिंदा हो गए

भारतDelhi Weather Today: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, आईएमडी ने रेड और ऑरेंज अलर्ट किया जारी

भारतJammu-Kashmir: बर्फबारी में जीवनरक्षक साबित हो रही 4 बाय 4 एम्‍बुलेंस, मरीजों की हो रही मदद

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया