लाइव न्यूज़ :

उत्तर भारत में गर्म मौसम का तांडव,  धरती आग उगल रही है,  लू ने उत्तर से लेकर मध्य भारत में लोगों को बेहाल किया

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 4, 2019 19:32 IST

राजधानी दिल्ली में भी तापमान का बुरा हाल है। ये सामान्य से 6 डिग्री अधिक है। राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में मंगलवार को भी भीषण गर्मी का सितम जारी रहा। राज्य के पश्चिमी इलाकों और पूर्वी इलाकों के मैदानी भागों में लू चलने से आमजनजीवन प्रभावित हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देराजधानी दिल्ली भी ज़बर्दस्त लू के कहर से जूझ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 6 जून तक ऐसे ही हालात बने रह सकते हैं।ज़बरदस्त गरमी का कहर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान, यूपी और एमपी और झारखंड के कुछ हिस्सों में जारी है।

उत्तर भारत में गरम मौसम का तांडव पूरे जोर शोर से चल रहा है। धरती जैसे आग उगल रही है। लू ने उत्तर से लेकर मध्य भारत में लोगों को बेहाल कर दिया है। पूरा उत्तर भारत ज़बरदस्त गर्मी की चपेट में है।

राजस्थान में भीषण गर्मी और लू के चलते हालात ख़राब हैं। राजधानी दिल्ली में भी तापमान का बुरा हाल है। ये सामान्य से 6 डिग्री अधिक है। राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में मंगलवार को भी भीषण गर्मी का सितम जारी रहा। राज्य के पश्चिमी इलाकों और पूर्वी इलाकों के मैदानी भागों में लू चलने से आम जनजीवन प्रभावित हुआ।

हरियाणा, पंजाब में कई जगहों पर लू का प्रकोप जारी

पंजाब और हरियाणा में कई जगहों पर मंगलवार को भी लू का प्रकोप जारी रहा। हालांकि, जिन इलाकों में हल्की बूंदा-बांदी हुई, वहां लोगों को चिलचिलाती धूप से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने कहा कि हरियाणा के नारनौल में अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

यह सामान्य से चार डिग्री ऊपर है। हिसार में , भी कुछ इसी तरह का हाल रहा। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि भिवानी में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस रहा। अंबाला में हल्की बूंदा - बांदी के चलते लोगों को थोडी़ राहत मिली।

यहां अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य तापमान है। पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में तेज हवाओं , धूल भरी आंधी और बारिश के चलते अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं , पंजाब में अमृतसर , लुधियाना और पटियाला में तापमान क्रमश : 40.2 डिग्री, 40.4 डिग्री और 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान के आसपास ही है। मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा में पांच और छह जून को अलग-अलग स्थानों पर 40-50 किमी प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ आंधी की आशंका जताई है। विभाग के अनुमान के मुताबिक, दोनों राज्यों में विभिन्न स्थानों पर शुक्रवार तक हल्की बारिश होने की संभावना है। 

मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि चूरू में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस,कोटा में 47.3 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 46.8 डिग्री सेल्सियस, श्रीगंगानगर में 46.5 डिग्री सेल्सियस, राजधानी जयपुर में 45 डिग्री सेल्सियस, और बाडमेर में 44.9 डिग्री सेल्सियस, अजमेर में 44.5 डिग्री सेल्सियस और जैसलमेर में 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने आगामी 48 घंटों के दौरान राज्य में भीषण गर्मी का दौर जारी रहने और कुछ मैदानी हिस्सों में धूलभरी आंधी चलने की संभावना जताई है।

राजधानी दिल्ली भी ज़बर्दस्त लू के कहर से जूझ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 6 जून तक ऐसे ही हालात बने रह सकते हैं। ज़बरदस्त गरमी का कहर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान, यूपी और एमपी और झारखंड के कुछ हिस्सों में जारी है।

 

टॅग्स :मौसम रिपोर्टमौसमदिल्लीराजस्थानबिहारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया