लाइव न्यूज़ :

उत्तर भारत के कई इलाकों में बाढ़ का अलर्ट: हिमाचल में बारिश से बह गया नदी पर बने पुल का एक हिस्सा

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: August 18, 2019 13:46 IST

उत्तराखंड के उत्तरकाशी की मोरी तहसील से एक वीडियो आया है, जिसमें बादल फटने के कारण नदी के भयानक सैलाब को देखा जा रहा है। आपदा से लोगों को बचाने के लिए यहां आईटीबीपी, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ जवानों की टीमों ने मोर्चा संभाल लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर भारत के कई इलाकों में भारी बारिश से कहीं सड़क धंसी तो कहीं पुल बह गयाउत्तराखंड के उत्तरकाशी में भारी बारिश के कारण फंसे लोगों को बचाने के लिए लगाई गई जवानों की टीमेंमौसम विभाग ने दी उत्तर भारत के कई इलाकों में बाढ़ की चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर भारत में अगले दो दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट दिया है। जिन इलाकों में बारिश कहर बरपा सकती है, उनमें जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली शामिल हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में अखाड़ा बाजार इलाके होकर गुजरने वाली ब्यास नदी भारी बारिश के कारण उफान पर है, जिसके बहाव का वेग इलाके में बना एक पुल नहीं सह पाया और उसका एक हिस्सा बह गया। पुल के हिस्से की जो तस्वीर सामने आई है वह दिल दहला देने वाली है। इसी तरह से अन्य जगहों से खबरें आ रही हैं। 

हिमाचल के ही चंबा बस स्टैंड के पास लगातार जारी बारिश के चलते सड़क का एक हिस्सा धंस जाने के कारण यातायात थम गया है। 

उत्तराखंड के उत्तरकाशी की मोरी तहसील से एक वीडियो आया है, जिसमें बादल फटने के कारण नदी के भयानक सैलाब को देखा जा रहा है। आपदा से लोगों को बचाने के लिए यहां आईटीबीपी, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ जवानों की टीमों ने मोर्चा संभाल लिया है। हिमाचल के मंडी जिले के बालीचौकी इलाके में भी सड़क के एक हिस्से पर बारिश के कारण भारी नुकसान हुआ है। 

पंजाब के रोपड़ हेड वर्क्स से 1,89,940 क्सुसेक पानी छोड़ गया है, जिसके कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए है। जालंधर के डिप्टी कमिश्नर वरिंदर कुमार शर्मा ने फिल्लौर, नाकोदर और शाहकोट के सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट से तलहटी के 81 गांवों को खाली कराने का आदेश दिया है। 

उत्तरकाशी के जिला मजिस्ट्रेट आशीष चौहान ने एएनआई से कहा, ''मकुड़ी और डिगोली इलाकों में भारी बारिश के कारण कुछ लोगों के फंसे और घरों को नुकसान पहुंचने की सूचना हमें मिली है। एसडीआरएफ, रेड क्रॉस, आईटीबीपी और एनडीआरएफ की टीमों को राहत और बचाव कार्य के लिए लगाया गया है।''

राजधानी दिल्ली और एनसीआर में भी बारिश के कारण कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव की समस्या से लोगों को दो-चार होना पड़ रहा है। वहीं, दिल्ली में यमुना का जल स्तर 203.27 मीटर पहुंच जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि यह जल स्तर चेतावनी स्तर (204.5 मीटर) से थोड़ा ही कम है। 

अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जम्मू के कठुआ से गुजरने वाली सांबा नदी में अचानत बाढ़ आ गई। तावी नदी उफान पर देखी जा रही है। निचले इलाकों में पानी भर गया है।

पश्चिम बंगाल से भी बारिश के कारण जन-जीवन अस्त-व्यस्त होने की तस्वीरें आई हैं। लगातार बारिश के कारण कोलकाता में जलभराव हो गया।

 

टॅग्स :बाढ़जम्मू कश्मीरहिमाचल प्रदेशउत्तराखण्डदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है