लाइव न्यूज़ :

उत्तर भारत हाड़ कंपा देने वाली सर्दी, पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी, कश्मीर में ‘चिल्लई कलां’ की शुरुआत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 22, 2019 13:08 IST

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोहरा छाया रहा और आसमान में बादल छाये रहने के कारण धूप की आंखमिचौली जारी रही। सर्द हवाओं के कारण हवा प्रदूषित हो गयी। शाम चार बजे संपूर्ण वायु गुणवत्ता सूचकांक 418 दर्ज किया गया जो बेहद खराब श्रेणी में आता है।

Open in App
ठळक मुद्देकोहरे के कारण कई ट्रेनों के देरी से चलने की खबरें हैं। अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर पहलगाम में 21 सेमी हिमपात हुआ।

कश्मीर समेत समूचा उत्तर भारत जबरदस्त सर्दी की चपेट में है। कश्मीर में हुए भारी हिमपात के साथ कड़ाके की सर्दी में वहां चलने वाला 40 दिवसीय ‘चिल्लई कलां’ शुरू हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोहरा छाया रहा और आसमान में बादल छाये रहने के कारण धूप की आंखमिचौली जारी रही। सर्द हवाओं के कारण हवा प्रदूषित हो गयी। शाम चार बजे संपूर्ण वायु गुणवत्ता सूचकांक 418 दर्ज किया गया जो बेहद खराब श्रेणी में आता है।

शहर का न्यूनतम तापमान साढ़े नौ डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। कोहरे के कारण कई ट्रेनों के देरी से चलने की खबरें हैं। कश्मीर में शुक्रवार को हिमपात की शुरुआत हुई, जो रात तक जारी रही। कश्मीर में ‘चिल्लई कलां’ की शुरुआत हुई।

ऐसी अवधि में जब कश्मीर में हिमपात की संभावना सबसे अधिक होती है और अधिकतम तापमान में खासी गिरावट होती है। उत्तर कश्मीर के गुलमर्ग में पांच सेमी बर्फबारी हुई और शुक्रवार की रात तापमान गिरकर शून्य से 9.6 डिग्री सेल्सियस नीचे तक पहुंच गया।

वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर पहलगाम में 21 सेमी हिमपात हुआ और न्यूनतम तापमान शून्य से तीन डिग्री नीचे दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड में 38.5 सेमी बर्फबारी हुई और तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि घाटी के अन्य इलाकों से हिमपात होने की सूचना है। श्रीनगर समेत मैदानी इलाकों में शुक्रवार को ताजा हिमपात के बाद रात शुष्क रही। श्रीनगर में शुक्रवार की रात न्यूनतम तापमान शून्य से 0.4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

जम्मू क्षेत्र में पांच दिन बाद धूप निकली, जिससे लोगों को हाड़ कंपा देने वाली सर्दी से बहु प्रतीक्षित राहत मिली। जम्मू क्षेत्र में बनिहाल सबसे सर्द स्थान दर्ज किया गया। बनिहाल में डेढ़ सेमी हिमपात दर्ज किया गया और तापमान शून्य से 0.5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

उन्होंने कहा कि जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कल की अपेक्षा 1.4 डिग्री सेल्सियस कम था। पंजाब और हिरयाणा के प्रमुख हिस्सों में जबरदस्ती सर्दी का दौर जारी है और पंजाब में बठिंडा सबसे अधिक सर्द रहा जहां का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोनों राज्यों के अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, हिसार, करनाल और सिरसा समेत विभिन्न इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 6.6 डिग्री, सात डिग्री एवं 8.6 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।

हरियाणा के अम्बाला, हिसार और करनाल में भी सर्दी का दौर जारी है और यहां का अधिकतम तापमान क्रमश: 8.3 डिग्री, आठ डिग्री एवं 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। नरनौल, रोहतक और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 7.8, 9.2 और 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है।

राजस्थान में भी सर्दी का दौर जारी है हालांकि कुछ हिस्सों में रात के न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार रात गंगानगर में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रहा और वह राज्य में सबसे सर्द स्थान रहा। इसके अलावा अलवर, वनस्थली (टोंक), पिलानी, सीकर और जयपुर में रात का तापमान क्रमश: 8.2, 8.6, 9.4, 10 और 10.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

वहीं अजमेर, जैसलमेर, जोधपुर और बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 11.3, 12.4, 12.8 और 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग का कहना है कि राज्य में सर्दी अभी आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी। हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में बर्फबारी हुई और कुछ स्थानों पर बारिश भी हुई।

राज्य में सबसे अधिक सर्द स्थान केलांग रहा जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 6.4 डिग्री नीचे रहा। शिमला मौसम केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि इस पहाड़ी राज्य में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी है।

पर्यटक स्थल मनाली, कुफरी और डलजौजी में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राज्य की राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि प्रदेश के बिलासपुर में सबसे अधिक 21 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। 

टॅग्स :मौसमदिल्लीउत्तर प्रदेशजम्मू कश्मीरहिमाचल प्रदेशउत्तराखण्डबिहारलद्दाख़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग