लाइव न्यूज़ :

वर्ष 2022-23 तक पूर्ण विद्युतीकृत हो जाएगा उत्तर मध्य रेलवे: त्रिपाठी

By भाषा | Updated: July 5, 2021 21:59 IST

Open in App

प्रयागराज, पांच जुलाई उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक वी के त्रिपाठी ने सोमवार को यहां बताया कि कोरोना वायरस काल में भी उत्तर मध्य रेलवे की रेल लाइन का विद्युतीकरण जारी रहा और वर्ष 2022-23 तक यह पूर्ण रूप से विद्युतीकृत हो जाएगा।

यहां सूबेदारगंज में उत्तर मध्य रेलवे के मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि चालू वित्त वर्ष में 917 ट्रैक किलोमीटर (टीकेएम) मार्गों को उत्तर मध्य रेलवे में विद्युतीकरण के लिए लक्षित किया गया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022-23 के अंत तक उत्तर मध्य रेलवे लगभग 8700 टीकेएम विद्युतीकरण के साथ पूरी तरह से विद्युतीकृत हो जाएगा।

वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में उत्तर मध्य रेलवे की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए त्रिपाठी ने बताया कि उत्तर मध्य रेलवे ने किसी भी वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में अब तक की सबसे अच्छी लोडिंग हासिल की है। अप्रैल-जून 2021-22 के दौरान प्रारंभिक लोडिंग 33.3 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 4.32 मीट्रिक टन रही है।

ट्रेन सेवाओं की बहाली पर उन्होंने कहा, “हम रेलवे बोर्ड के साथ सतत संपर्क में हैं और धीरे-धीरे ट्रेन सेवाएं बहाल कर रहे हैं। लगभग 86 प्रतिशत मेल एक्सप्रेस ट्रेनों को फिर से शुरू कर दिया गया है और अनारक्षित यात्री ट्रेनों को भी अब धीरे-धीरे फिर से शुरू किया जा रहा है।”

उत्तर मध्य रेलवे की हरित ऊर्जा पहल के बारे में चर्चा करते हुए त्रिपाठी ने बताया कि सौर मिशन पर राष्ट्रीय पहल के अनुरूप, उत्तर मध्य रेलवे ने सौर ऊर्जा उत्पादन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है और 2021-22 के लिए 'सौर मिशन-उत्तर मध्य रेलवे' को अपनाया है।

उन्होंने बताया कि जून 2021 तक, उत्तर मध्य रेलवे में विभिन्न स्थानों पर 11 मेगावाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्रों को चालू किया गया है। उन्होंने बताया कि 2021-22 की पहली तिमाही में दैनिक आधार पर लगभग 37 लाख यूनिट सौर ऊर्जा का उत्पादन किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब