लाइव न्यूज़ :

भाजपा की ओर से बुलाए गए उत्तर बंगाल बंद का मिला जुला असर दिखाई पड़ा

By भाषा | Updated: December 8, 2020 19:13 IST

Open in App

सिलीगुड़ी (प बंगाल), आठ दिसंबर भारतीय जनता पार्टी की ओर से उत्तर बंगाल में बुलाए गए 12 घंटे के बंद के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चित्र लगे होर्डिंग कथित रूप से फाड़े जाने पर सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच यहां मंगलवार को झड़प हो गई।

हालांकि बंद का मिला जुला असर दिखाई पड़ा।

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा सोमवार को शाखा सचिवालय ‘उत्तरकन्या’ तक निकाले गए जुलूस के दौरान कथित रूप से पुलिस की ओर से की गई गोलीबारी में पार्टी कार्यकर्ता उल्लेन राय की मौत के विरोध में बंद का आह्वान किया गया था।

उत्तर बंगाल के विभिन्न शहरों में बंद समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया और जुलूस निकाला।

इस दौरान कूचबिहार, माथाभांगा और मालदा में सड़कों पर अवरोधक लगाए गए थे।

हालांकि, आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कोई अप्रिय घटना देखने को नहीं मिली।

बाजार और दुकानें आंशिक रूप से खुले रहे जबकि निजी बसें तथा सड़क परिवहन के अन्य साधन कम दिखाई दिए। हालांकि सरकारी बसें चलती रहीं।

यहां स्थित महात्मा गांधी क्रॉसिंग पर कथित तौर पर मुख्यमंत्री के चित्रों वाले होर्डिंग फाड़े जाने को लेकर तनाव बना रहा।

तृणमूल और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच इस घटना को लेकर झड़प हुई जिससे क्षेत्र में यातायात बाधित हुआ।

तृणमूल ने भाजपा पर होर्डिंग फाड़ने का आरोप लगाया जबकि भाजपा ने दावा किया कि तृणमूल कार्यकर्ताओं ने उनके झंडे फाड़े।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे