लाइव न्यूज़ :

हिंसा के बाद अरूणाचल के विजयनगर में स्थिति सामान्य

By भाषा | Updated: December 13, 2020 18:38 IST

Open in App

ईटानगर, 13 दिसंबर स्थानीय पंचायत चुनाव में असम राइफल्स के पूर्व कर्मियों के मताधिकार को लेकर हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद अरूणाचल प्रदेश के सुदूर विजयनगर कस्बे में स्थिति अब सामान्य होने लगी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

इलाके का दौरा करने के बाद लौटे उप महानिरीक्षक (डीआईजी) किमे कामिंग ने बताया कि संवेदनशील कस्बा जो तीन ओर से म्यामां से घिरा हुआ है, वहां सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि शांति सुनिश्चित करने के लिए पुलिस के साथ-साथ अद्धैसैनिक बलों को भी विजयनगर में तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि तोड़फोड़ किसी भी हालात में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

राज्य के चांगलांग जिले के विजयनगर में योबिन स्टुडेंट्स यूनियन के नेतृत्व में करीब 400 लोगों ने शुक्रवार को अतिरिक्त सहायक आयुक्त, राज्य पुलिस की विशेष शाखा, डाक विभाग के कार्यालयों में आग लगा दी थी तथा स्थानीय पुलिस थाने में लूटपाट की थी।

भीड़ ने असैन्य हैलीपेड को भी आंशिक नुकसान पहुंचाया था।

प्रदर्शनकारी असम राइफल्स के पूर्व कर्मियों के पंचायत चुनाव में शामिल होने के अधिकार को रद्द करने तथा उन्हें राज्य से बाहर करने समेत कई अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि असम राइफल्स के अनेक पूर्व कर्मी 60 के दशक की शुरुआत से ही कस्बे में रह रहे हैं। ये पूर्व कर्मी मूल रूप से अन्य राज्यों से हैं लेकिन अब स्थानीय आबादी का एक बड़ा हिस्सा हैं।

चांगलांग के उपायुक्त देवांश यादव ने बताया कि शुक्रवार की घटना के संबंध में चार प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?