लाइव न्यूज़ :

चिल्ला बॉर्डर पर सामान्य यातायात बहाल

By भाषा | Updated: December 13, 2020 14:41 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 13 दिसंबर प्रदर्शनकारी किसानों ने केंद्रीय मंत्रियों राजनाथ सिंह और नरेंद्र तोमर के साथ शनिवार देर रात मुलाकात के बाद चिल्ला के रास्ते नोएडा को दिल्ली से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग रविवार को खाली कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि किसान चिल्ला बॉर्डर से हट गए, जिसके बाद इस मार्ग पर नोएडा एवं दिल्ली के बीच सामान्य यातायात बहाल हो गया। किसान एक दिसंबर से इस स्थान पर धरना प्रदर्शन कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि दिल्ली और नोएडा को जोड़ने वाले डीएनडी और कालिंदी कुंज मार्ग पर भी यातायात सामान्य है।

हालांकि सीमा पर प्रदर्शन जारी रहा और भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह समेत इसके कुछ समस्य सीमा पर मौजूद रहे।

बीकेयू (भानु) के एक पदाधिकारी ने बताया कि रक्षा मंत्री सिंह और कृषि मंत्री तोमर के साथ मुलाकात के बाद किसानों ने शनिवार आधी रात को मार्ग खाली कर दिया।

बीकेयू (भानु) के आईटी सेल के एक वरिष्ठ सदस्य सतीश तोमर ने ‘पीटीआई भाषा’ से फोन पर कहा, ‘‘राजनाथ जी ने हमारी मांगें सुनीं और बातचीत आगे ले जेने एवं समस्याओं का समाधान करने पर सहमति जताई। इसके बाद हमने सड़क खाली करने का फैसला किया, लेकिन इसका यह अर्थ नहीं है कि हमारा प्रदर्शन समाप्त हो गया है।’’

उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी किसानों ने रविवार को चिल्ला बॉर्डर पर ‘हवन’ किया और आगे क्या करना है, इस संबंध में तस्वीर शाम तक साफ हो जाएगी।

चिल्ला बॉर्डर के निकट ‘दलित प्रेरणा स्थल’ पर बीकेयू (लोकशक्ति) के किसान भी नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

इस समूह के कुछ सदस्यों ने शनिवार को अपने सिर मुंडवाए थे और इससे पहले, कुछ लोग प्रदर्शन के दौरान अर्द्धनग्न हो गए थे।

ये प्रदर्शनकारी नोएडा सीमा पर एकत्र हुए हैं और पंजाब एवं हरियाणा के किसानों के आंदोलन में शामिल होने को लिए दिल्ली जाना चाहते हैं।

दिल्ली की सीमाओं पर हजारों किसान नए कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?