लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में जून-सितंबर में सामान्य बारिश, 11 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई

By भाषा | Updated: September 30, 2021 21:16 IST

Open in App

भोपाल, 30 सितंबर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि मध्य प्रदेश में इस वर्ष का मानसून आधिकारिक तौर पर समाप्त हो गया है और इस मानसून सीजन में राज्य में औसत से थोड़ा अधिक बारिश हुई है।

मध्य प्रदेश में चार माह लंबा बरसात का मौसम जून से सितंबर तक रहता है।

आईएमडी के भोपाल कार्यालय के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक जी डी मिश्रा ने पीटीआई-भाषा को बताया कि एक जून से अब तक (बृहस्पतिवार सुबह तक) राज्य में 940.6 मिलीमीटर की सामान्य बारिश के मुकाबले इस बार 945.2 मिमी बारिश हुई।

उन्होंने कहा कि श्योपुर जिले में 100 प्रतिशत अधिक बारिश हुई जबकि गुना और शिवपुरी जिलों में औसत से क्रमश: 84 और 62 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई।

मिश्रा ने कहा कि प्रदेश के उत्तरी हिस्से के तीन जिलों में मानसून के दौरान भरपूर बारिश हुई। विशेषकर ग्वालियर और चंबल संभाग पिछले महीने बाढ़ से प्रभावित हुए थे।

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी ने कहा कि कुल मिलाकर मध्य प्रदेश के 11 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज हुई जबकि नौ जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र के दमोह जिले में औसत से 38 प्रतिशत कम बारिश हुई जो प्रदेश में सबसे कम है यहां 1046.3 मिमी औसत के मुकाबले अब तक केवल 644.8 मिमी बारिश हुई है। मिश्रा ने कहा कि भोपाल, इंदौर, और ग्वालियर सहित 31 जिलों में सामान्य बारिश हुई है।

उन्होंने कहा कि पूर्वी मध्य प्रदेश में सामान्य से 15 फीसदी कम बारिश तथा राज्य के पश्चिमी भाग में 15 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है।

आईएमडी ने मध्य प्रदेश को पूर्वी और पश्चिमी दो भागों में बांटा है। पूर्वी मध्य प्रदेश में 20 जिले हैं जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में 31 जिले हैं। मध्य प्रदेश में कुल 52 जिले हैं। प्रदेश के टीकमगढ़ जिले को दोनों में से किसी भी हिस्से में शामिल नहीं किया गया है।

इस वर्ष मानसून अपने आगमन की निर्धारित तिथि से सात दिन पहले 10 जून को मध्य प्रदेश में पहुंच गया था।

मिश्रा ने कहा कि जून में तो प्रदेश में प्रचुर मात्रा में बारिश हुई लेकिन जुलाई में इस बार मौसम शुष्क देखा गया, जिसमें आमतौर पर काफी बारिश होती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल