लाइव न्यूज़ :

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का सामान्य परिचालन ओमीक्रोन की स्थिति पर निर्भर करेगा: सिंधिया

By भाषा | Updated: December 14, 2021 19:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाओं का सामान्यीकरण ओमीक्रोन परिदृश्य पर निर्भर करेगा और संबंधित अधिकारी सामने आती स्थिति पर नजर रखेंगे। केंद्रीय विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को यह बात कही।

26 नवंबर को, विमानन नियामक डीजीसीए ने, 15 दिसंबर से भारत के लिए निर्धारित वाणिज्यिक अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को फिर से शुरू करने का फैसला किया। हालांकि, कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमीक्रोन के उद्भव के मद्देनजर निर्णय को एक सप्ताह से भी कम समय में टाल दिया गया। पिछले हफ्ते, प्रहरी संस्था ने कहा कि उड़ानों पर 31 जनवरी तक रोक रहेगी।

कोरोना वायरस महामारी के कारण निर्धारित वाणिज्यिक अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानें 23 मार्च, 2020 से निलंबित हैं। वर्तमान में, उड़ानें सीमित तरीके से विभिन्न देशों के साथ द्विपक्षीय ‘एयर बबल’ व्यवस्था के तहत संचालित की जा रही हैं।

उद्योग मंडल सीआईआई द्वारा मंगलवार को आयोजित एक शिखर सम्मेलन में सिंधिया ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का सामान्यीकरण ओमीक्रोन की स्थिति पर निर्भर करेगा।

उन्होंने कहा, “स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए हम खुद को कोविड से अलग नहीं रख सकते हैं। हम स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। जब हम ओमीक्रोन से पार हो जाते हैं, तो हम अंतरराष्ट्रीय यात्रा के संबंध में भी सामान्य स्थिति में वापस जाने पर विचार कर सकते हैं, लेकिन मैं आपको आज कोई निश्चित तारीख नहीं दे सकता।”

सिंधिया ने कहा, “यह मुझ पर निर्भर नहीं है, कई अन्य कारक हैं, अन्य मंत्रालय हैं जिनके साथ मुझे समन्वय करना है और स्थिति को देखना है जो अगले कुछ हफ्तों में सामने आएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित