लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में सामान्य जनजीवन प्रभावित, प्रशासन ने लॉकडाउन 24 मई तक बढ़ाया

By भाषा | Updated: May 16, 2021 16:29 IST

Open in App

श्रीनगर, 16 मई जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस के मामलों में खतरनाक वृद्धि के मद्देनजर लगाए गए लॉकडाउन को रविवार को 18 दिन हो गए, जिससे केंद्र शासित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने शनिवार को लॉकडाउन को 24 मई तक के लिए बढ़ा दिया।

अधिकारियों ने कहा कि लोगों के आने-जाने और इकट्ठा होने पर प्रतिबंध रविवार को भी जारी रहा, हालांकि प्रतिबंध सख्त नहीं थे।

उन्होंने बताया कि बाजार बंद रहे और सार्वजनिक परिवहन सड़कों से नदारद रहा।

अधिकारियों ने बताया कि हालांकि, यहां शहर के कुछ इलाकों और घाटी और जम्मू क्षेत्र के अन्य जिला मुख्यालयों में निजी कारें चलती देखी गईं।

सुरक्षा बलों ने कई सड़कों को सील कर दिया है और लोगों की आवाजाही को रोकने के लिए यहां शहर के साथ-साथ घाटी के अन्य जिला मुख्यालयों में भी कई जगहों पर बैरिकेड लगाए गए हैं।

29 अप्रैल को, जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने कोविड-19 मामलों में वृद्धि से निपटने के लिए 11 जिलों में कर्फ्यू लगा दिया, जिसे बाद में अगले दिन सभी 20 जिलों में 17 मई तक बढ़ा दिया गया।

हालांकि, शनिवार को, लॉकडाउन 24 मई को सुबह सात बजे तक बढ़ा दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र