लाइव न्यूज़ :

ओड़िशा के बोलंगिर जिले में भाजपा के बंद के चलते सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा

By भाषा | Updated: October 21, 2021 19:51 IST

Open in App

बोलांगिर (ओडि़शा), 21 अक्टूबर ओड़िशा के बोलंगिर जिले में 24 वर्षीय एक अध्यापक की हत्या को लेकर बृहस्पतिवार को विपक्षी भाजपा द्वारा आयोजित बंद के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा।

भाजपा द्वारा सुबह छह बजे से 12 घंटे के लिए आहूत किये गये बंद के कारण बोलांगिर शहर में व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे तथा सड़कों पर महज कुछ ही वाहन नजर आये। बुधवार को कालाहांडी जिले में ऐसा ही बंद रखा गया क्योंकि बोलंगीर की इस शिक्षिका का शव कालाहांडी में मिला था।

भाजपा ने ओड़िशा के गृहमंत्री डी एस मिश्रा के इस्तीफे और इस घटना की सीबीआई जांच की मांग की।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकारी कार्यालयों का घेराव किया। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने बोलंगिर के सांसद संगीत कुमार सिंहदेव के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया एवं मिश्रा का पुतला फूंका।

बोलंगिर जिले के तुरेकला प्रखंड के झरनी गांव की यह महिला कालाहांडी जिले के महालिंग के एक विद्यालय में अध्यापिका था। पुलिस के अनुसार आरोपी और स्कूल की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने आठ अक्टूबर को अध्यापिका को किसी कार्यालयी कार्य से शिक्षण संस्थान चलने को कहा था। उसने उसे अपनी कार में लिफ्ट दिया था जिसके बाद महिला गायब हो गयी थी। मंगलवार को विद्यालय परिसर में आधा जला एवं क्षतविक्षत शव मिला । उसके बाद आरोपी को पकड़ लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया