लाइव न्यूज़ :

ओड़िशा के बोलंगिर जिले में भाजपा के बंद के चलते सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा

By भाषा | Updated: October 21, 2021 20:00 IST

Open in App

बोलांगिर (ओडि़शा), 21 अक्टूबर ओड़िशा के बोलंगिर जिले में 24 वर्षीय एक अध्यापक की हत्या को लेकर बृहस्पतिवार को विपक्षी भाजपा द्वारा आयोजित बंद के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा।

भाजपा द्वारा सुबह छह बजे से 12 घंटे के लिए आहूत किये गये बंद के कारण बोलांगिर शहर में व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे तथा सड़कों पर महज कुछ ही वाहन नजर आये। बुधवार को कालाहांडी जिले में ऐसा ही बंद रखा गया क्योंकि बोलंगीर की इस शिक्षिका का शव कालाहांडी में मिला था।

भाजपा ने ओड़िशा के गृहमंत्री डी एस मिश्रा के इस्तीफे और इस घटना की सीबीआई जांच की मांग की।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकारी कार्यालयों का घेराव किया। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने बोलंगिर के सांसद संगीत कुमार सिंहदेव के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया एवं मिश्रा का पुतला फूंका।

बोलंगिर जिले के तुरेकला प्रखंड के झरनी गांव की यह महिला कालाहांडी जिले के महालिंग के एक विद्यालय में अध्यापिका थी। पुलिस के अनुसार आरोपी और स्कूल की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने आठ अक्टूबर को अध्यापिका को किसी कार्यालयी कार्य से शिक्षण संस्थान चलने को कहा था। उसने उसे अपनी कार में लिफ्ट दिया था जिसके बाद महिला गायब हो गयी थी। मंगलवार को विद्यालय परिसर में आधा जला एवं क्षतविक्षत शव मिला । उसके बाद आरोपी को पकड़ लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित