लाइव न्यूज़ :

रामगढ़ बंद से आम जन-जीवन प्रभावित

By भाषा | Updated: December 16, 2021 18:45 IST

Open in App

रामगढ़ (झारखंड), 16 दिसंबर रेलवे द्वारा रांची-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के मार्ग में बदलाव तथा रांची-चोपन एक्सप्रेस रद्द किये जाने के खिलाफ बृहस्पतिवार को रामगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (आरसीसीआई) द्वारा आहूत रामगढ़ बंद के दौरान जिले में आम जन-जीवन प्रभावित रहा।

आरसीसीआई के अध्यक्ष पंकज प्रसाद तिवारी ने दावा किया कि बंद के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए सभी दुकाने, बाजार और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे।

अधिकांश वाहन नदारद रहने के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।

तिवारी ने बंद को ' फल' बताया और इसे समर्थन देने के लिए व्यापारियों व जिले के लोगों को धन्यवाद दिया।

उद्योग भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय मेवाड़ ने दावा किया कि राजधानी एक्सप्रेस का मार्ग बदलने और रांची-चोपन एक्सप्रेस के रद्द होने से रामगढ़ में कारोबार और उद्योग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

उपमंडल अधिकारी (एसडीओ) रामगढ़, मोहम्मद जावेद हुसैन ने कहा कि जिला प्रशासन ने बंद के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किया था और किसी भी तरह की हिंसा की कोई खबर नहीं मिली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे