लाइव न्यूज़ :

नोरा फतेही कोविड-19 से संक्रमित

By भाषा | Updated: December 30, 2021 16:04 IST

Open in App

मुंबई, 30 दिसंबर अभिनेत्री- नर्तकी नोरा फतेही ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं और पृथक-वास में हैं।

फतेही (29) ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट कर कहा, “ दुर्भाग्य से मैं कोविड से लड़ रही हूं.. इसने मुझे बुरी तरह से प्रभावित किया है। डॉक्टर की निगरानी में मैं कुछ दिनों से बिस्तर पर हूं ।”

‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ और ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकीं फतेही ने अपने प्रशंसकों से सुरक्षा उपाय अपनाने और मास्क लगाने की अपील की।

उन्होंने कहा, ‘‘ यह बहुत तेजी से फैल रहा है और यह हर किसी को अलग तरह से प्रभावित कर सकता है। दुर्भाग्य से मुझे इसने बहुत बुरी तरह से प्रभावित किया है और यह किसी के साथ भी हो सकता है। कृपया सावधान रहें। ”

फतेही के एक प्रवक्ता ने कहा कि अभिनेत्री दो दिन पहले संक्रमित पाई गई थी और उनकी जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही हैं, वे पुरानी हैं। उन्होंने कहा कि फतेही संक्रमित पाए जाने के बाद से घर से नहीं निकली हैं और बृन्हमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारियों से सहयोग कर रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?