लाइव न्यूज़ :

मेरे किसी ट्वीट से हिंसा नहीं भड़की: कंगना ने अदालत से कहा

By भाषा | Updated: February 15, 2021 18:32 IST

Open in App

मुंबई, 15 फरवरी अभिनेत्री कंगना रनौत ने राजद्रोह के मामले में मुंबई पुलिस द्वारा उनके खिलाफ दर्ज की गई प्राथमिकी को रद्द करने का अनुरोध करते हुए सोमवार को बंबई उच्च न्यायालय में कहा कि उनके किसी भी ट्वीट से कभी कोई हिंसा नहीं भड़की और न ही उनकी वजह से कोई आपराधिक कृत्य हुआ है।

अदालत इस मामले में 26 फरवरी को आगे की सुनवाई करेगी और तब तक रनौत एवं उनकी बहन रंगोली को गिरफ्तारी से दिया गया अंतरिम संरक्षण बरकरार रहेगा।

रनौत के वकील रिजवान सिद्दीकी ने न्यायमूर्ति एस एस शिंदे और न्यायमूर्ति मनीष पिटाले की पीठ से कहा कि अभिनेत्री ने कुछ भी गलत नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि उपनगर बांद्रा में मजिस्ट्रेट की अदालत ने राजद्रोह समेत अन्य आरोपों में रनौत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की अनुमति देकर गलती की।

सिद्दीकी ने उच्च न्यायालय से निचली अदालत के आदेश और प्राथमिकी दोनों को रद्द किए जाने का अनुरोध किया।

सिद्दीकी ने रनौत की ओर से अदालत में कहा, ‘‘अदालत के आदेश में दिमाग का इस्तेमाल नहीं किया गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे किसी ट्वीट के कारण आमजन की भावना नहीं भड़की। उनके कारण कोई सजा नहीं होगी क्योंकि उनकी वजह से कोई हिंसा नहीं हुई। ट्वीट के बाद क्या हुआ? क्या मेरे ट्वीट के बाद कोई आपराधिक कृत्य हुआ?’’

अभिनेत्री और उनकी बहन रंगोली ने उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू करने के मजिस्ट्रेट की अदालत के आदेश और इसके बाद मुंबई पुलिस द्वारा जारी समन को चुनौती दी है।

फिटनेस ट्रेनर और कास्टिंग डायरेक्टर मुनव्वर अली सैयद ने कुछ ट्वीट और बयानों का हवाला देते हुए दोनों बहनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद मजिस्ट्रेट की अदालत के निर्देश पर पिछले साल अक्टूबर में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

सैय्यद ने कहा है कि दोनों बहनों ने अपनी टिप्पणियों से समुदायों के बीच नफरत को बढ़ावा दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है