बंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

By एस पी सिन्हा | Updated: April 11, 2026 19:56 IST2026-04-11T19:56:02+5:302026-04-11T19:56:38+5:30

शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा की 'वॉशिंग मशीन' नीति पर तीखा प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा उन भ्रष्टाचारियों को अपनी पार्टी में शामिल कर रही है, जिनके खिलाफ उन्होंने पहले खुद 70 हजार करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया था।

"None of BJP's moves will work in Bengal"—TMC MP Shatrughan Sinha speaks on the West Bengal Assembly elections | बंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

बंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

पटना: पश्चिम बंगाल के आसनसोल से टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल में उनकी कोई भी चाल 'चोलबे ना' (नहीं चलेगी)। हाल ही में वायरल हुए वीडियो का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इसमें बहुत सच्चाई है और भाजपा की साजिशें उजागर हो गई हैं। पटना एयपोर्ट पर शनिवार को मीडिया से बातचीत करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि टीएमसी के जनरल सेक्रेटरी अभिषेक बनर्जी ने अपनी सूझबूझ से भाजपा के 'हजार करोड़ की डील' वाले मामले को एक्सपोज कर दिया है, जिसका असर पूरे देश में दिख रहा है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा की 'वॉशिंग मशीन' नीति पर तीखा प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा उन भ्रष्टाचारियों को अपनी पार्टी में शामिल कर रही है, जिनके खिलाफ उन्होंने पहले खुद 70 हजार करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया था। उन्होंने महाराष्ट्र का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां एक नेता को पार्टी में शामिल करने के तीन-चार दिन बाद ही वित्त मंत्री बना दिया गया। शत्रुघ्न सिन्हा ने सवाल किया कि क्या भाजपा अब बंगाल के दागी नेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई करेगी? मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तारीफ करते हुए सिन्हा ने उन्हें 'आयरन लेडी' और 'ममतामयी' बताया। 

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी का नेतृत्व 'ट्राइड, टेस्टेड और सक्सेसफुल' (आजमाया हुआ और सफल) है। उन्होंने दावा किया कि बंगाल की जनता ममता बनर्जी के साथ है और इस बार टीएमसी चुनाव में 'स्वीपिंग रिजल्ट' (बंपर जीत) देगी। उनके चेहरे पर दिखने वाला आत्मविश्वास बंगाल के विकास और टीएमसी के काम का प्रतीक है। शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह के वादों को 'जुमला' करार दिया। 

उन्होंने कहा कि 2 करोड़ रोजगार और हर खाते में 15 लाख रुपये के वादे अब जनता के बीच मजाक बन चुके हैं। उन्होंने मनरेगा के पैसे रोकने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि बंगाल के गरीबों का करीब 2 लाख करोड़ रुपया केंद्र के पास अटका हुआ है। चुनाव की घड़ी में भाजपा फिर से घिसे-पिटे वादे कर रही है, लेकिन जनता अब इनके झांसे में नहीं आएगी। 

अमित शाह के उस बयान पर जिसमें उन्होंने 6 महीने के भीतर यूसीसी लागू करने की बात कही थी, शत्रुघ्न सिन्हा ने चुटकी लेते हुए कहा कि "न नौ मन तेल होगा, न राधा नाचेगी"। उन्होंने कहा कि भाजपा हर चुनाव में 'दो तिहाई बहुमत' का दावा करती है, लेकिन दिल्ली और बिहार में उनका हश्र सब देख चुके हैं। दिल्ली में केजरीवाल के सामने भाजपा 'स्कूटर पार्टी' बनकर रह गई थी, और बंगाल में भी उनका यही हाल होने वाला है। 

बिहार की राजनीति और नए मुख्यमंत्री के सवाल पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि मीडिया में जितनी चर्चा है, उतनी जल्दी कोई मुख्यमंत्री बनने वाला नहीं है। उन्होंने नीतीश कुमार को अपना मित्र बताया और कहा कि उन्हें अभी थोड़ा आराम करने की जरूरत है। इसके अलावा, उन्होंने प्रशांत किशोर की जमकर तारीफ की। उन्होंने पीके को 'विद्वान, काबिल, लर्नड और विजनरी' बताते हुए कहा कि बिहार की राजनीति में उन पर 'वेट एंड वॉच' (नजर रखने) की जरूरत है।

Web Title: "None of BJP's moves will work in Bengal"—TMC MP Shatrughan Sinha speaks on the West Bengal Assembly elections

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे