लाइव न्यूज़ :

ओनएनजीसी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जाए: राकांपा

By भाषा | Updated: May 20, 2021 20:33 IST

Open in App

मुंबई, 20 मई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने चक्रवात ताउते के दौरान मुंबई के अपतटीय क्षेत्र में बजरा के डूबने से हुए हादसे के संबंध में ओएनजीसी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करने की बृहस्पतिवार को मांग की।

बजरा ‘पी305’ सोमवार रात को अरब सागर में डूब गया था, जिसपर मौजूद 37 लोगों की मौत हो गई और 38 लोग अब भी लापता हैं। यह सरकारी तेल एवं गैस कंपनी ओएनजीसी से संबंधित है।

बजरा डूबने से पहले चक्रवात में फंस गया था।

महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक कार्य मंत्री नवाब मलिक ने एक बयान में ओएनजीपी पर चक्रवात से संबंधित चेतावनियों को नजरअंदाज करने और करीब 700 कर्मियों की जान खतरे में डालने का आरोप लगाया।

राकांपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने मांग की कि ओएनजीसी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जाना चाहिए जो 37 कर्मियों की मौत के लिए जिम्मेदार है और दोषियों को सज़ा दी जानी चाहिए।

तेल मंत्रालय ने बुधवार को चक्रवात ताउत में ओएनजीसी के एक ठेकेदार के तीन पोतों के फंसने की घटना की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो