लाइव न्यूज़ :

आज से बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, जानिए दिल्ली-मुंबई सहित महानगरों का नया रेट

By निखिल वर्मा | Updated: July 1, 2020 09:46 IST

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और दूसरे पेट्रोलियम पदार्थों के दाम में हो रही वृद्धि का असर अब घरेलू बाजार में साफ दिखने लगा है

Open in App
ठळक मुद्देएटीएफ के दाम पिछले एक महीने में तीसरी बार बढ़े हैंपेट्रोल और डीजल के रेट आज स्थिर रहे हैं लेकिन पिछले दिनों इनमें भारी बढ़ोत्तरी हुई है

घरेलू रसोई गैस के बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर का दाम बुधवार से साढ़े चार रुपये तक बढ़ गए है। दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस के 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर का दाम एक रुपये, कोलकाता में साढ़े चार रुपये, मुंबई में साढ़े तीन रुपये और चेन्नई में सिलेंडर के दाम में चार रुपये बढ़ोत्तरी की गई है। बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर के दामों में लगातार दूसरे महीने बढ़ोत्तरी की गयी है। सरकार साल भर में 12 सिलेंडर सब्सिडी पर उपलब्ध कराती है। जिन ग्राहकों ने अपनी सब्सिडी छोड़ दी है उन्हें भी बाजार कीमत पर अपना सिलेंडर खरीदना होता है। 

जानें नए रेटदिल्ली-594 रुपयेकोलकाता-620.50 रुपयेमुंबई-594 रुपयेचेन्नई-610.50 रुपये

विमान ईधन भी हुआ महंगा

एटीएफ यानी विमान ईंधन के दाम में भी बढ़ोत्तरी की गई है।  एविऐशन टरबाइन फ्यूल यानी एटीएफ का दाम राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को बढ़कर 41,992.81 रुपये प्रति किलोलीटर (प्रति हजार लीटर) कर दिया गया। कोलकाता में 46,604.85, मुंबई में 41,575.94 और चेन्नई में एटीएफ के दाम बढ़कर 43,332.53 प्रति किलोलीटर हो गए हैं।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें रहीं स्थिर

बुधवार (01 जुलाई) को तेल की कीमतें स्थिर रही हैं। दिल्ली में पेट्रोल 80.43 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में 87.19 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 82.10 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 83.63 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। 

वहीं डीजल की बात करे तो दिल्ली में डीजल 80.53 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में डीजल 78.83 रुपये और कोलकाता में 75.64 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। चेन्नई में डीजल 77.72 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।  इस दौरान पेट्रोल के दाम में कुल मिलाकर 9.17 रुपये और डीजल के दाम में 11.14 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हो चुकी है।

टॅग्स :एलपीजी गैसदिल्लीमुंबईपेट्रोलपेट्रोल का भावडीजलडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी