लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के अनेक अस्पतालों में तेजी से भर रहे हैं गैर-कोविड आईसीयू बिस्तर

By भाषा | Updated: November 16, 2020 18:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 नवंबर राजधानी के अनेक बड़े अस्पतालों में गैर-कोविड-19 आईसीयू बिस्तर कोरोना वायरस के मामलों में इजाफे के अनुपात में ही तेजी से भरते जा रहे हैं। एक आधिकारिक आंकड़े में यह जानकारी दी गयी।

दिल्ली में कोविड-19 के मामलों में ऐसे समय में वृद्धि हो रही है जब सर्दियां आ रही हैं और शहर की आबोहवा भी खराब है। इससे सांस लेने में समस्या वाले लोगों की जटिलताएं और बढ़ रही हैं।

दिल्ली सरकार के ऑनलाइन ‘कोरोना डैशबोर्ड’ के शाम करीब चार बजे तक के आंकड़ों के अनुसार राजधानी में 1,588 गैर-कोविड-19 आईसीयू बिस्तरों में से केवल 422 खाली हैं।

डेटा के अनुसार मैक्स अस्पताल, पटपड़गंज, बत्रा अस्पताल, फोर्टिस अस्पताल, शालीमार बाग और फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट में सभी गैर-कोविड-19 आईसीयू बिस्तर भरे हुए हैं।

एम्स समेत सरकारी अस्पतालों में भी ये बैड तेजी से भर रहे हैं। एम्स में 86 ऐसे बिस्तरों में से केवल 19 खाली हैं।

इसी तरह सर गंगाराम अस्पताल में 108 में से 39, अपोलो अस्पताल में 81 में से 11 और बीएलके अस्पताल में 94 में से 36 बिस्तर ही खाली हैं।

राजधानी के अनेक अस्पतालों में कोविड-19 के आईसीयू बिस्तरों की संख्या पहले ही भर गयी है और अन्य केंद्रों में भी इनकी संख्या तेजी से कम हो रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल