लाइव न्यूज़ :

मृत महिला को 'बदनाम' करने के लिए फडणवीस के खिलाफ गैर-संज्ञेय मामला

By भाषा | Updated: March 1, 2021 22:30 IST

Open in App

नागपुर, एक मार्च महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा के पांच अन्य नेताओं के खिलाफ सोमवार को वाशिम जिले में एक गैर-संज्ञेय मामला दर्ज किया गया। इससे पहले उनके खिलाफ पुणे जिले की एक महिला को कथित रूप से बदनाम करने की शिकायत दर्ज की गई थी। उस महिला की मौत को लेकर राज्य में राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था और एक मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा था।

मनोरा थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 500 (मानहानि के लिए सजा) और 501 (अपमानजनक सामग्री का प्रकाशन) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता फडणवीस के अलावा शिकायत में विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दरेकर, पूर्व मंत्री सुधीर मुनगंटीवार और आशीष शेलार, अतुल भक्तखलकर और चित्रा वाग के नाम भी शामिल हैं।

शिकायत में प्रसाद लाड, शांताबाई चव्हाण और महिला कार्यकर्ता तृप्ति देसाई के नाम भी लिए गए हैं।

पुणे में 23 वर्षीय महिला की फरवरी में मौत हो गई थी। उनकी मौत के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया और भाजपा ने शिवसेना विधायक संजय राठौड़ के इस मामले से जुड़े होने का आरोप लगाया।

यह शिकायत वाशिम जिले में राष्ट्रीय बंजारा परिषद की युवा इकाई के प्रमुख श्याम सरदार राठौड़ ने दर्ज कराई है। श्याम सरदार राठौड़ ने कुछ समाचार चैनलों पर भी मृत महिला और बंजारा समुदाय को बदनाम करने भी आरोप लगाया है।

उन्होंने आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होने पर प्रदर्शन शुरू करने की धमकी दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू