लाइव न्यूज़ :

गैर-भाजपा शासित राज्यों ने वित्तमंत्री के समक्ष उठाया जीएसटी क्षतिपूर्ति भुगतान में देरी का मुद्दा

By भाषा | Updated: December 5, 2019 05:40 IST

राजस्थान के तकनीकी शिक्षा और सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री सुभाष गर्ग ने कहा कि क्षतिपूर्ति की राशि मिलने में देरी होने से राज्य को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के तहत क्षतिपूर्ति के मामले में राज्यों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। उन्होंने यह नहीं बताया कि भुगतान कब किया जायेगा।

 कई राज्यों के वित्त मंत्रियों और प्रतिनिधियों ने माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के तहत राज्यों को मिलने वाली राजस्व क्षतिपूर्ति के भुगतान में हो रही देरी को लेकर बुधवार को केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की और चिंता जाहिर की। इस बैठक में दिल्ली , पंजाब , पुडुचेरी और मध्य प्रदेश के वित्तमंत्री तथा केरल , राजस्थान , छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के प्रतिनिधि शामिल रहे। पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि राज्यों को अगस्त और सितंबर की क्षतिपूर्ति नहीं दी गयी है।

उन्होंने कहा , ‘‘ हमने इस मुद्दे पर वित्त मंत्री से चर्चा की। अब तो अगली अवधि (अक्टूबर - नवंबर) की क्षतिपूर्ति भी बकाया हो जाएगी। सरकार इसका भुगतान करने के लिये बाध्य है। ’’ बादल ने कहा , ‘‘ वित्त मंत्री ने हमें यह आश्वासन दिया कि राज्यों को जितना जल्दी संभव हो , क्षतिपूर्ति का भुगतान कर दिया जाएगा।

हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि भुगतान कब किया जायेगा। ’’ जीएसटी क्षतिपूर्ति मुद्दे पर राज्यों के साथ बैठक पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा , " कुछ राज्यों के वित्त मंत्रियों ने हमसे मुलाकात की और क्षतिपूर्ति राशि देने का आग्रह किया है ... हम सभी राज्यों के हितों की रक्षा के लिए कर्तव्य - बद्ध हैं। वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के तहत क्षतिपूर्ति के मामले में राज्यों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि क्षतिपूर्ति कोष में पर्याप्त राशि नहीं होने जैसी भी स्थिति नहीं है क्योंकि उपकर से करीब 50 हजार करोड़ रुपये जमा हुए हैं। मध्य प्रदेश के वाणिज्य कर मंत्री बृजेन्द्र सिंह राठौर ने कहा कि अगस्त और सितंबर के लिए करीब 1500 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति मिलनी है। हम यहां यह जानने आये हैं कि सही तरीके से कितना बकाया है। यह कानून के मुताबिक है। " राजस्थान के तकनीकी शिक्षा और सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री सुभाष गर्ग ने कहा कि क्षतिपूर्ति की राशि मिलने में देरी होने से राज्य को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह राज्यों का पैसा है , इसका भुगतान किया जाना चाहिए। 

टॅग्स :जीएसटी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारबजट से पहले झोली में झमाझम पैसा?, जनवरी 2026 में जीएसटी कलेक्शन 1.93 लाख करोड़ रुपये से अधिक

स्वास्थ्यतंबाकू और पान मसाला पर स्वास्थ्य उपकर 1 फरवरी से लागू, सिगरेट की लंबाई के आधार पर 2.05 रुपये से 8.50 रुपये प्रति स्टिक तक उत्पाद शुल्क लगाया गया?

कारोबारईंट-भट्टे और पान मसाला पर जीएसटी से यूपी को हर साल 1150 करोड़ रुपए का नुकसान?, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बोले-कमाई 70 फीसदी कम

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां