लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड की मंत्री के पति के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

By भाषा | Updated: August 8, 2021 15:04 IST

Open in App

बरेली (उप्र), आठ अगस्त बरेली की एक अदालत ने 31 वर्ष पुराने बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड में उत्तराखंड की महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अब्दुल कय्यूम ने बृहस्पतिवार को यह आदेश जारी किया।

बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह साजवान ने बताया कि गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी को गिरफ्तार करने के लिए दल गठित किए गए हैं।

साहू के वकील अनिल भटनागर ने अदालत में अर्जी देकर कहा कि उनके मुवक्किल को बुखार आ रहा है और वह कम रोग प्रतिरोधक क्षमता से भी पीड़ित है। साथ ही उन्होंने इलाहाबाद उच्‍च न्‍यायालय के उस आदेश का जिक्र किया जिसमें कहा गया था कि बुखार पीड़ित किसी व्यक्ति को न तो अदालत और न ही अदालत प्रांगण में आने दिया जाए,लेकिन अदालत ने इस अर्जी को ख़ारिज करते हुए गैर जमानती वारंट जारी कर दिया।

अदालत में इस मामले के अन्य आरोपी बजरुद्दीन, नरेश और जगदीश के खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट निरस्त करने की भी अर्जी लगायी गई थी,लेकिन अदालत ने अर्जी ख़ारिज कर उन्हें जेल भेज दिया।

इस मामले में अगली सुनवाई 20 अगस्त को होगी।

यह मामला संपत्ति विवाद के चलते नरेश जैन और उनकी पत्नी पुष्पा जैन की 11 जून 1990 को की गई से जुड़ा है। इस मामले में जैन दंपति की बेटी प्रगति ने प्राथमीकि दर्ज कराई थी।

प्राथमीकि में कहा गया था कि चार-पांच लोग उनके घर में चाकू और डंडे लेकर घुस आए थे और उन्होंने उनके माता-पिता की हत्या कर दी। इस घटना में प्रगति और उनकी बहन प्रेरणा भी घायल हो गई थीं।

पुलिस की जांच में इस मामले में कई नाम सामने आए थे,बाद में साहू सहित 11 लोगों को आरोपित किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है