मुरुग मठ के मुख्य पुजारी शिवमूर्ति मुरुग शरनारू के खिलाफ गैर जमानती वारंट, पी.साईनाथ ने पुरस्कार वापस किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 3, 2022 07:03 IST2022-09-03T07:01:21+5:302022-09-03T07:03:40+5:30

महंत को स्कूली लड़कियों के मामले में गिरफ्तार किये जाने के बाद साईनाथ ने अपने ट्वीटों में पुरस्कार लौटाने के फैसले की जानकारी दी। साईनाथ ने लिखा, ‘‘ पीड़िताओं के साथ एकजुटता और इस मामले में इंसाफ के लिए मैं बसवश्री पुरस्कार (पांच लाख रुपये की पुरस्कार रााशि) वापस कर रहा हूं, जो मुझे वर्ष 2017 में मठ द्वारा दी गई थी। ’’

Non-bailable warrant against Shivamurthy Muruga Sharnaru, head priest of Muruga Math P. Sainath returns the award | मुरुग मठ के मुख्य पुजारी शिवमूर्ति मुरुग शरनारू के खिलाफ गैर जमानती वारंट, पी.साईनाथ ने पुरस्कार वापस किया

मुरुग मठ के मुख्य पुजारी शिवमूर्ति मुरुग शरनारू के खिलाफ गैर जमानती वारंट, पी.साईनाथ ने पुरस्कार वापस किया

Highlightsताजा विवाद सुलिकेरे गांव में सात एकड़ संपत्ति से जुड़ा है।यह जमीन जिस कीमत पर कथित रूप से बेची गयी थी, वह बाजार मूल्य से बहुम कम थी।मठ के श्रद्धालु ने पी एस प्रकाश ने एक आपराधिक शिकायत दर्ज की है।

बेंगलुरुःबेंगलुरु की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने केंगेरी होबली में संपत्ति से संबंधित एक मामले में मुरुग मठ के मुख्य पुजारी शिवमूर्ति मुरुग शरनारू के विरुद्ध गैर जमानती वारंट फिर जारी करने का आदेश दिया है। उधर, इस मशहूर पत्रकार और रमन मैगसेसे पुरस्कार से सम्मानित पी साईनाथ ने शुक्रवार को कहा कि वह बसवश्री पुरस्कार वापस कर रहे हैं, जो उन्हें 2017 में मुरुग मठ द्वारा प्रदान किया गया था।

ताजा विवाद सुलिकेरे गांव में सात एकड़ संपत्ति से जुड़ा है। यह जमीन जिस कीमत पर कथित रूप से बेची गयी थी, वह बाजार मूल्य से बहुम कम थी। मठ के श्रद्धालु ने पी एस प्रकाश ने एक आपराधिक शिकायत दर्ज की है। इस मामले में पेश नहीं होने पर अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने फिर गैर जमानती वारंट जारी किया। मामले की सुनवाई 10 नवंबर के लिए स्थगित कर दी गयी।

महंत को स्कूली लड़कियों के मामले में गिरफ्तार किये जाने के बाद साईनाथ ने अपने ट्वीटों में पुरस्कार लौटाने के फैसले की जानकारी दी। साईनाथ ने लिखा, ‘‘ पीड़िताओं के साथ एकजुटता और इस मामले में इंसाफ के लिए मैं बसवश्री पुरस्कार (पांच लाख रुपये की पुरस्कार रााशि) वापस कर रहा हूं, जो मुझे वर्ष 2017 में मठ द्वारा दी गई थी। ’’ उन्होंने कहा कि यह जानकर उनका मन परेशान हो गया कि शरनारू यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण कानून और अनुसूचित जाति/जनजाति (उत्पीड़न रोकथाम) अधिनियम में आरोपों से घिरे हैं। 

Web Title: Non-bailable warrant against Shivamurthy Muruga Sharnaru, head priest of Muruga Math P. Sainath returns the award

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे