लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष पदों के लिए नामांकन दाखिल, तीन जुलाई को होगा मतदान

By भाषा | Updated: June 26, 2021 17:56 IST

Open in App

लखनऊ, 26 जून उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष के पदों के निर्वाचन के लिए शनिवार को प्रदेश के जिलों में अध्यक्ष के उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

राज्‍य निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में अध्यक्ष जिला पंचायत के निर्वाचन के लिए आज (26 जून) नामांकन पत्र दाखिल करने की तारीख तय की थी। प्रदेश के विभिन्न जिलों में मिली खबर के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, अपना दल (एस) और राष्ट्रीय लोकदल समेत निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपना पर्चा दाखिल किया है।

बलिया से मिली खबर के अनुसार बलिया में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आज भाजपा की सुप्रिया चौधरी व सपा से आनन्द चौधरी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। सपा उम्मीदवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने अपना समर्थन दिया है।

गाजीपुर में भारतीय जनता पार्टी की सपना सिंह तथा समाजवादी पार्टी की कुसुमलता यादव के अलावा रेखा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया।

बदायूं से मिली खबर के अनुसार बाहुबली पूर्व विधायक डीपी यादव के भतीजे की पत्नी वर्षा यादव ने भाजपा से जबकि समाजवादी पार्टी की ओर से पूर्व विधायक सिनोद शाक्य की पत्नी सुनीता शाक्य ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।

राज्‍य निर्वाचन आयुक्‍त मनोज कुमार ने बताया कि आगामी 29 जून तक उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि तीन जुलाई को सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक मतदान तथा उसके बाद मतगणना होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू