लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के चार जिलों में पंचायत समिति चुनाव के लिए नामांकन शुरू

By भाषा | Updated: November 29, 2021 20:04 IST

Open in App

जयपुर, 29 नवंबर राजस्थान के चार जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई और पहले दिन सात उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए।

राज्य के चुनाव आयुक्त पीएस मेहरा ने बताया कि नामांकन दाखिल करने के पहले दिन सोमवार को पंचायत समिति सदस्यों के लिए सात उम्मीदवारों ने आठ पर्चे दाखिल किए। जिला परिषद सदस्यों के लिए पहले दिन किसी भी उम्मीदवार ने भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। नामांकन की अंतिम तारीख दो दिसंबर है।

मेहरा ने बताया कि बारां, करौली, कोटा एवं गंगानगर जिलों में 106 जिला परिषद सदस्य, 568 पंचायत समिति सदस्य, चार जिला प्रमुख एवं चार उप जिला प्रमुख तथा 30 प्रधान एवं 30 उप प्रधानों के लिए चुनाव करवाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि चारों जिलों की 973 ग्राम पंचायतों में सुगम मतदान के लिए कुल 4161 मतदान बूथ स्थापित किए जाएंगे। मतदान 12, 15 और 18 दिसंबर को तीन चरणों में करवाया जाएगा। मतगणना 21 दिसंबर को सभी जिला मुख्यालयों पर होगी। उन्होंने बताया कि इसी तरह प्रधान या प्रमुख का चुनाव 23 दिसंबर और उप प्रधान या उप प्रमुख 24 दिसंबर को चुनाव होगा। उन्होंने बताया कि सभी जिलों में कुल मिलाकर 32 लाख 52925 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां