लाइव न्यूज़ :

पद्म पुरस्कारों के लिए अपनी पसंदीदा प्रेरक लोगों को नामित करें: प्रधानमंत्री मोदी ने नागरिकों से कहा

By भाषा | Updated: July 11, 2021 11:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जुलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लोगों से अपील की कि वे अपनी पसंद के ऐसे लोगों को पद्म पुरस्कारों के लिए नामित करें, जो जमीनी स्तर पर असाधारण काम कर रहे हैं।

मोदी ने एक ट्वीट किया कि भारत में जमीनी स्तर पर असाधारण काम करने वाले कई लोग हैं लेकिन, उनके बारे में बहुत ज्यादा लोग अकसर जानते नहीं हैं।

उन्होंने पुरस्कार के लिए वेबसाइट का लिंक साझा करते हुए ट्वीट किया, “भारत में कई प्रतिभाशाली लोग हैं, जो जमीनी स्तर पर असाधारण काम कर रहे हैं। अकसर, हमें उनके बारे में ज्यादा देखने या सुनने को नहीं मिलता है। क्या आप ऐसे प्रेरक लोगों को जानते हैं? आप उन्हें पद्म पुरस्कार के लिए नामित कर सकते हैं। नामांकन 15 सितंबर तक खुले हैं।”

पद्म पुरस्कार-पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान हैं।

पिछले कुछ वर्षों में, मोदी सरकार ने सैकड़ों गुमनाम नायकों को विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उपलब्धि और समाज में उनके योगदान के लिए पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया है।

1954 में शुरू किए गए इन पुरस्कारों की घोषणा गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?