नोएडा: छत से गिरकर युवक की मौत

By भाषा | Updated: July 19, 2021 15:51 IST2021-07-19T15:51:05+5:302021-07-19T15:51:05+5:30

Noida: Youth dies after falling from roof | नोएडा: छत से गिरकर युवक की मौत

नोएडा: छत से गिरकर युवक की मौत

नोएडा (उप्र), 19 जुलाई जनपद गौतमबुद्ध नगर में थाना सूरजपुर क्षेत्र की मुंशीलाल कॉलोनी में 28 वर्षीय युवक की छत से गिरकर मौत हो गई।

थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि मुंशीलाल कॉलोनी में रहने वाला अजय तिवारी (28) रविवार रात को अपने घर की छत से गिर गया। वह छत पर सोने गया था। उन्होंने बताया कि अजय को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं, एक अन्य घटना में थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के झुंडपुरा गांव में रहने वाले एक व्यक्ति की सोमवार को संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई।

थाना सेक्टर-24 के थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि झुंडपुरा गांव में रहने वाले संतोष शाह को उनकी पत्नी ने गंभीर अवस्था में नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Noida: Youth dies after falling from roof

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे