लाइव न्यूज़ :

नोएडा: महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करवाया

By भाषा | Updated: February 18, 2021 11:40 IST

Open in App

नोएडा, 18 फरवरी नोएडा की रहने वाली एक महिला ने अपने पति, ससुर और सास के खिलाफ मारपीट व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक आजाद सिंह तोमर ने बताया, ‘‘सेक्टर 45 में रहने वाली नम्रता चतुर्वेदी ने थाना सेक्टर 49 में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके पति पंकज चतुर्वेदी उनके साथ मारपीट करते हैं तथा कई बार उनकी हत्या का प्रयास कर चुके हैं।’’

उन्होंने बताया, ‘‘महिला के अनुसार 10 जनवरी को उनके पति ने सेक्टर 45 स्थित उनके घर पर आकर मारपीट की तथा उनका गला दबा कर हत्या का प्रयास किया। इस घटना में महिला कथित तौर पर बेहोश हो गई थी। पीड़िता ने इस मामले में अपने पति पंकज चतुर्वेदी, ससुर बृज बिहारी तथा सास के खिलाफ मारपीट करने व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया है।’’

तोमर ने बताया कि पति-पत्नी के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया