लाइव न्यूज़ :

नोएडा की दिल दहलाने वाली घटना, कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद महिला ने घर में खुद को लगाई आग

By विनीत कुमार | Updated: April 16, 2021 12:18 IST

दिल्ली से सटे नोएडा में एक महिला के आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया है। परिवार के अनुसार महिला कोविड पॉजिटिव थी और रिपोर्ट मिलने के बाद से ही हताश थी।

Open in App
ठळक मुद्देनोएडा में 52 साल की महिला ने खुद को जलाया, कोरोना रिपोर्ट आने के बाद से थीं निराशग्रेटर नोएडा के बादलपुर में राज एनक्लेव में रहता है परिवार, पति वायु सेना से हैं रिटायरमहिला के बेटे को भी हुआ था कोरोना, पर वो इस बीमारी से उबर चुका था

उत्तर प्रदेश के नोएडा में 52 साल की महिला ने खुद के ऊपर किरासन तेल छिड़क कर आग लगा ली। घटना गुरुवार सुबह की है। मिली जानकारी के अनुसार चार दिन पहले ही महिला को खुद के कोरोना संक्रमित होने की सूचना मिली थी, इसके बाद से वो होम आइसोलेशन में थी।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने बताया है कि महिला करीब 70 प्रतिशत जल चुकी है। परिवार वालों के अनुसार कोविड की रिपोर्ट आने के बाद से महिला निराश थी। उसने बुधवार को भी अपने पति और दो बच्चों से बहुत कम बातचीत की।

पुलिस ने बताया है कि महिला का नाम अर्चना है और उनके पति जयप्रकाश शर्मा भारतीय वायुसेना में अधिकारी रह चुके हैं और अब रिटायर हैं। इनके दो बच्चें भी हैं। ये परिवार ग्रेटर नोएडा के बादलपुर में राज एनक्लेव में रहता है। 

सुबह उठने के बाद परिवार को दिखा अर्चना का शव

पुलिस के अनुसार घटना तड़के करीब 4 बजे हुई। इस समय परिवार के अन्य लोग सो रहे थे। जयप्रकाश को पत्नी का शव सुबह करीब तीन घंटे बाद दिखा जब वे सोकर उठे।

अर्चना का कोविड टेस्ट पिछले हफ्ते हुआ था। इसकी रिपोर्ट 11 अप्रैल को आई थी जिसमें उनके पॉजिटिव पाए जाने की बात थी। बादलपुर एसएचओ दिनेश कुमार के अनुसार रिपोर्ट आने के बाद परिवार के अन्य लोगों ने उन्हें अलग रहने को कहा था। इस बीच बुधवार को अर्चना ने बातचीत बेहद कम कर दी। इसके बाद गुरुवार को परिवार को उनका शव मिला।

सेंट्रल नोएडा के डीसीपी हरिश चंद्र के अनुसार इनका बेटा भी कोरोना पॉजिटिव हो चुका था और इस बीमारी से उबर भी गया था। इस बीच परिवार ने अर्चना की किसी और वजह से मौत से इनकार किया है और बताया है कि रिपोर्ट मिलने के बाद से ही वो बेहद निराश थीं। परिवार ने मीडिया से भी बात करने से इनकार किया है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियानोएडा समाचारउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?