लाइव न्यूज़ :

नोएडा: दो चोर गिरफ्तार, हथियार और लाखों रूपये का सामान बरामद

By भाषा | Updated: November 23, 2021 13:57 IST

Open in App

नोएडा, 23 नवंबर नोएडा के थाना बीटा-2 क्षेत्र के कई मकानों से हुई लाखों रूपये की चोरी के कुछ दिन पहले के मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार, करीब 10 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और एक लाख रूपए नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक बुलंदशहर जनपद के थाना सिकंदराबाद का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। इन बदमाशों ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लूटपाट व चोरी की दर्जनों वारदातें करना स्वीकार किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अमित कुमार सिंह ने बताया कि दीपावली के दौरान थाना बीटा-2 क्षेत्र में स्थित एल्डिको सोसाइटी के कई घरों का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए कीमत के जेवरात, नकदी व अन्य सामान चोरी कर लिया था। उन्होंने बताया कि थाना बीटा-2 क्षेत्र में कई अन्य स्थानों पर भी चोरी की वारदातें हुई थीं।

सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच कर रही पुलिस ने आज एक सूचना के आधार पर शहनवाज तथा इमरान नामक दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि बदमाशों के पास से पुलिस ने दो देसी कार्बाइन, दो देसी तमंचे, एक पिस्तौल, ताला तोड़ने के औजार, एक कार, करीब 10 लाख रुपए कीमत के सोने चांदी के जेवरात और एक लाख रुपए नगद बरामद किए हैं।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि शहनवाज जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। इस बदमाश ने एनसीआर में अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी व लूटपाट की सैकड़ों वारदातें करनी स्वीकार की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos