लाइव न्यूज़ :

नोएडा : सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

By भाषा | Updated: March 11, 2021 14:57 IST

Open in App

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 11 मार्च गौतमबुद्ध नगर जिले में बृहस्पतिवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र के बाजितपुर गांव के पास एक अज्ञात वाहन चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोहम्मद सलीम (21) को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल सलीम को अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र के ओमीक्रॉन-3 क्षेत्र के पास बीती रात को हुए सड़क हादसे में उज्जवल दास (33) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि उज्जवल की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी, जिसकी वजह से यह घटना हुई।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग