लाइव न्यूज़ :

नोएडा : रेलवे पटरी पर काम करते समय दो मजदूर ट्रेन की चपेट में आए

By भाषा | Updated: February 16, 2021 16:08 IST

Open in App

नोएडा, 16 फरवरी थाना दादरी क्षेत्र के बोड़ाकी गांव के पास मंगलवार सुबह रेलवे पटरी पर काम करते समय दो मजदूर ट्रेन की चपेट में आ गए। इस घटना में एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है।

वहीं, थाना दादरी क्षेत्र में एक अन्य जगह पर ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई।

थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह चौहान ने बताया, ‘‘बोड़ाकी गांव के पास मंगलवार सुबह रेलवे पटरी पर कुछ मजदूर मरम्मत का काम कर रहे थे। इसी बीच दिल्ली से हावड़ा की तरफ जा रही एक ट्रेन वहां से गुजरी। मजदूरों ने भागने का प्रयास किया लेकिन दो मजदूर ट्रेन की चपेट में आ गए।’’

थाना प्रभारी ने बताया कि अशोक नामक एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विजय नामक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है।

थाना प्रभारी ने बताया, ‘‘थाना दादरी क्षेत्र में एक अन्य जगह पर सोमवार शाम को एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना में व्यक्ति की मौत हो गई।’’

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण