लाइव न्यूज़ :

नोएडा: निर्माणाधीन दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत

By भाषा | Updated: November 16, 2021 00:10 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 15 नवंबर जनपद गौतमबुद्ध नगर में सेक्टर-20 थानाक्षेत्र के ए-ब्लॉक में स्थित कंपनी में निर्माण कार्य के दौरान दीवार गिर जाने से इसमें दबकर दो मजदूरों की मौत हो गई।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि कंपनी के बेसमेंट में सोमवार की रात को निर्माण कार्य चल रहा था। रात करीब आठ बजे दीवार गिर गई, जिसमें 2 मजदूर दब गए। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचे पुलिस व दमकल विभाग कर्मियों ने दीवार के नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि एक मृतक की पहचान अमोल दास निवासी पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है जबकि दूसरे मृतक की पहचान का प्रयास जारी है। अपर उपायुक्त ने बताया कि निर्माण का कार्य राजू नामक ठेकेदार करवा रहा है। घटना के समय से ही वह फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे