लाइव न्यूज़ :

नोएडा: धोखाधड़ी के आरोप में दो चीनी नागरिक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 24, 2021 23:57 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 24 जनवरी उत्तर प्रदेश आतंकवादी निरोधक दस्ते (एटीएस) ने नोएडा से दो चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

इन पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मोबाइल फोन का सिम प्राप्त करने और बैंक खाते खोलकर भारी मात्रा में धनराशि स्थानांतरित करने का आरोप है। यह धनराशि कथित तौर पर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों को दी जाती थी।

उत्तर प्रदेश एटीएस के अधीक्षक दिनेश यादव सिंह ने बताया कि एटीएस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग गिरोह बनाकर फर्जी आईडी के आधार पर मोबाइल फोन के सिम प्राप्त करते हैं तथा विभिन्न बैंकों में ऑनलाइन खाते खोलकर गैर-कानूनी रूप से आपराधिक गतिविधियों से प्राप्त धनराशि का आदान-प्रदान कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उक्त धनराशि को आगे आपराधिक गतिविधियों के लिए उपयोग में ला रहे हैं।

अधिकारी ने बताया कि अपराध में संलिप्त पाए जाने के आरोप में दो चीनी नागरिकों पोचनली टेंगली तथा शू शूनफु को 23 जनवरी को एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों का भारत में रहने का वीजा वर्ष 2020 में खत्म हो चुका है। ये लोग भारत में अवैध रूप से रह रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन