लाइव न्यूज़ :

नोएडा: फर्जीवाड़ा कर बैंकों से पैसे निकालने के आरोप में दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 22, 2021 23:13 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 22 मई एसटीएफ ने शनिवार शाम को एक सूचना के आधार पर एटीएम/डेबिट कार्ड की चिप बदलकर फर्जीवाड़ा करके विभिन्न बैंकों से पैसा निकालने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के पास से पुलिस ने 10 लाख 30 हजार रुपये नकद, ग्राहकों की डिटेल सहित 45 एटीएम/ डेबिट कार्ड की चिप, विभिन्न बैंकों के 15 एटीएम कार्ड, 30 एटीएम कार्ड बिना चिप वाले और मोबाइल फोन आदि बरामद किया है।

पश्चिमी यूपी एसटीएफ के पुलिस अधीक्षक कुलदीप नारायण ने बताया कि एसटीएफ के पुलिस अधीक्षक राजकुमार मिश्रा व उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी में शनिवार को छापा मारा। वहां से पुलिस ने संजय यादव निवासी खोड़ा कॉलोनी तथा हर्ष शर्मा निवासी दिल्ली को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि गिरफ्तार आरोपी संजय यादव एक कंपनी में कूरियर पहुंचाने का काम करता था। यह कंपनी विभिन्न बैंकों के ग्राहकों का एटीएम कार्ड उनके यहां पहुंचाती है।

नारायण ने बताया कि कूरियर पहुंचाने के दौरान उसकी दोस्ती कुलदीप निवासी खोड़ा कॉलोनी से हुई। उसके बाद संजय व कुलदीप में मित्रता हो गई। दोनों ने ही ग्राहकों के एटीएम कार्ड से चिप निकालकर, असली एटीएम कार्ड में फर्जी चिप लगाकर पैसे निकालने का अपराध शुरू कर दिया।

उन्होंने बताया कि संजय यादव के साथ गिरफ्तार हर्ष शर्मा भी कूरियर कंपनी में काम कर रहा था। वह भी इनके गैंग में शामिल था।

उन्होंने बताया कि इस गैंग के सरगना मोहित समेत अन्य की तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल