लाइव न्यूज़ :

नोएडा: अधिवक्ता की हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 23, 2020 23:21 IST

Open in App

नोएडा, 23 दिसंबर थाना बीटा-दो क्षेत्र के सेक्टर-36 में 17 दिसंबर को हुई अधिवक्ता की हत्या के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान बुधवार को दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली एक बदमाश के पैर में लगी है। यह हत्या दो लाख रुपए की सुपारी देकर कराई गई थी।

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना बीटा-दो क्षेत्र के सेक्टर-36 में रहने वाले अधिवक्ता फतेह मोहम्मद खान की 17 दिसंबर को उनके घर के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि इस घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की पांच टीमें बनाई गई थीं।

अधिकारी ने बताया कि बुधवार की शाम को पुलिस को सूचना मिली कि वकील की हत्या में शामिल बदमाश सुपारी का पैसा लेने के लिए ग्रेटर नोएडा में आ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि एक कार में सवार दो बदमाश पुलिस को आते हुए दिखाई दिए। जब पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो, वे लोग पुलिस पार्टी पर गोली चलाते हुए भागने लगे।

उपायुक्त ने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली संजीव उर्फ सोनू निवासी हाथरस को लगी है।

उन्होंने बताया कि उसका दूसरा साथी सुभाष मौके से भाग गया था, जिसे पुलिस ने पीछा करके पकड़ लिया है।

सिहं ने बताया कि इनके पास से पुलिस ने एक देसी पिस्टल, घटना मे प्रयोग एक कार बरामद किया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि जमीनी विवाद तथा प्रॉपर्टी बेचने के कमीशन को लेकर वकील की सुपारी देकर हत्या कराई गई थी।

आरोप है कि हत्या राकेश मास्टर, सुभाष तथा शमीम नामक तीन लोगों ने कराई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र