लाइव न्यूज़ :

नोएडा: कई फैक्टरी में चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 17, 2021 12:26 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 17 सितंबर जनपद गौतमबुद्ध नगर की थाना सेक्टर-20 पुलिस ने कई फैक्टरी में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर दो आरोपियों को बृहस्पतिवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा चलाई गई गोलियां आरोपियों के पैर में लगी है।

पुलिस के मुताबिक, इनमें से एक आरोपी विभिन्न फैक्टरी में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करता था और वहां की जानकारी हासिल कर अपने गिरोह के साथ वारदात को अंजाम देता था।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि सेक्टर-10 में स्थित लेदर गारमेंट्स बनाने वाली एक कंपनी से पांच सितंबर की रात को 10 हजार पीस माल चोरी हो गया था। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच कर रही थाना सेक्टर-20 पुलिस को बीती रात को सूचना मिली कि फैक्टरी से सामान चोरी करने वाले बदमाश माल एक कार में भरकर कहीं पर बेचने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सेक्टर-8 के पास आरोपियों को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान राजू राम खिलाड़ी निवासी जनपद फिरोजाबाद तथा साकिर निवासी जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है।

अपर उपायुक्त ने बताया कि इनके कब्जे से एक बलेनो कार, अवैध हथियार तथा सात बोरों में भरकर रखे गए लाखों रुपये कीमत का माल बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि पुलिस गिरोह के अन्य बदमाशों की तलाश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन