नोएडा: कृषि कानूनों के समर्थन में किसानों के प्रदर्शन से यातायात बाधित

By भाषा | Updated: December 22, 2020 19:51 IST2020-12-22T19:51:59+5:302020-12-22T19:51:59+5:30

Noida: Traffic disrupted by farmers' demonstration in support of agricultural laws | नोएडा: कृषि कानूनों के समर्थन में किसानों के प्रदर्शन से यातायात बाधित

नोएडा: कृषि कानूनों के समर्थन में किसानों के प्रदर्शन से यातायात बाधित

नोएडा (उप्र), 22 दिसंबर तीन नए कृषि कानूनों के समर्थन में किसानों का एक समूह मंगलवार को सड़क पर प्रदर्शन किया, जिसकी वजह से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर सैकड़ों वाहनों की कतार लग गई।

अधिकारियों ने बताया कि ये प्रदर्शनकारी मुख्यत: ग्रेटर नोएडा के जेवर और दादरी के रहनेवाले हैं और उन्हें पुलिस ने कथित तौर पर महामाया फ्लाईओवर पर रोक दिया। उन्होंने बताया कि ग्रेटर नोएडा-नोएडा मार्ग पर सामान्य यातायात करीब तीन घंटे बाद ही बहाल हो पाया।

नोएडा यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहने के बाद महामाया फ्लाईओवर के निकट वाले हिस्से पर सामान्य यातायात बहाल हो गई।

हालांकि नोएडा से दिल्ली जाने के लिए अब भी चिल्ला बॉर्डर (एक तरफ से) बंद है, जहां भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के सदस्य एक दिसंबर से ही नए कृषि कानूनों का विरोध करने के लिए जमा हैं।

अधिकारी ने बताया कि चिल्ला बॉर्डर केवल दिल्ली से नोएडा जाने वाले लोगों के लिए खुला है। नोएडा और दिल्ली की यात्रा करने वाले लोगों को डीएनडी और कालिंदी कुंज मार्ग से जाने की सलाह दी गई है।

इसी बीच भाकियू (लोक शक्ति) के सदस्य दलित प्रेरणा स्थल पर जमे हैं। वे यहां दो दिसंबर से ही नए कानून का विरोध कर रहे हैं।

यहां आये प्रदर्शनकारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से ताल्लुक रखते हैं। ये किसान उस स्थान पर जाना चाहते थे जहां पंजाब और हरियाणा के किसान दिल्ली की सीमा पर पिछले कई दिनों से धरने पर बैठे हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Noida: Traffic disrupted by farmers' demonstration in support of agricultural laws

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे