लाइव न्यूज़ :

नोएडा: विभिन्न घटनाओं में तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: July 28, 2021 15:05 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 28 जुलाई थाना बिसरख क्षेत्र के सेक्टर-3 में 15 वर्षीय लड़के की ट्रैक्टर से गिरने पर मौत हो गई। वहीं दिल्ली के मयूर विहार का रहने वाला एक व्यक्ति छत से गिर गया। उसे गंभीर हालत में नोएडा के मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र के सेक्टर- 3 के पास विकास (15) पुत्र हीरालाल ट्रैक्टर पर सवार होकर जा रहा था, तभी वह उस पर से गिर गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में उसे गंभीर चोट आई तथा उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली के मयूर विहार के रहने वाले चांद अली पुत्र मेहर अली अपने घर की छत से नीचे गिर गए। गंभीर हालत में उन्हें नोएडा के सेक्टर 11 स्थित मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि थाना फेस- 2 क्षेत्र में रहने वाली गगन कुमारी (24 वर्ष) पुत्री प्रवीण की मंगलवार को संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह